{"_id":"6925f61058759070ea0c5455","slug":"the-effect-of-the-encroachment-removal-campaign-is-not-visible-on-the-ground-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121945-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण हटाओ अभियान का धरातल पर नहीं दिख रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण हटाओ अभियान का धरातल पर नहीं दिख रहा असर
Wed, 26 Nov 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:-75 आईटीआई रोड पर अतिक्रमण हटाते हुए नपा कर्मचारी---संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से एक सप्ताह से चलाए जा रहे अभियान का धरातल पर कोई असर नहीं दिख रहा है। शहर के मुख्य सड़कों एवं बाजारों में हालात ज्याें के त्यों बने हुए हैं। मंगलवार को महज एक फ्लैक्स बोर्ड उठाने तक अभियान सिमटा। टीम की ओर से दुकानदारों को महज चेतावनी दी गई है।
टीम की अगुवाई सफाई निरीक्षक अनिल कुमार ने की जबकि दो दारोगा भी साथ रहे। दुकानदारों ने टीम के आने की भनक लगते ही सामान समेट लिया। अभियान में सचिव, एमई तथा जेई नहीं होने से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
नपा की टीम का भय पर अतिक्रमण भारी पड़ रहा है। अभियान के नाम पर महज जिम्मेदारों की ओर से खानापूर्ति की जा रही है। दुकानदारों पर कार्रवाई न कर सामान हटाने का निर्देश दे रही है। मंगलवार को टीम की ओर से नगरपालिका से गांधी मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड पर अभियान के तहत महज एक बोर्ड उठाया।
विज्ञापन
दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि वह तय सीमा में भी अपना सामान रखें अन्यथा सामान जब्त कर चालान किया जाएगा। इस दौरान टीम जब कुछ दुकानदारों को समझा रही थी तो आपस में उनकी कहासुनी भी हुई।
-- -- -- -- -- -
- वर्जन:
शहर की सड़कों व बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण के कारण जाम के हालात रहते थे लेकिन अब शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इस अभियान में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका महेंद्रगढ़