{"_id":"6a04ccf102dd6a390a065d9f","slug":"the-education-officer-took-stock-of-the-educational-system-narnol-news-c-196-1-nnl1003-139852-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा अधिकारी ने शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शिक्षा अधिकारी ने शैक्षणिक व्यवस्था का लिया जायजा
विज्ञापन
नारनौल। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बुधवार को राजकीय उच्च विद्यालय हमीदपुर व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोद का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था, शौचालयों, विज्ञान प्रयोगशालाओं व विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तार से अवलोकन किया।
राजकीय उच्च विद्यालय हमीदपुर में जिला शिक्षा अधिकारी ने नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रयोगशालाओं की व्यवस्था तथा विद्यालय परिसर में बनाए रखी गई साफ-सफाई को देखकर उन्होंने विशेष प्रसन्नता व्यक्त की।
डॉ. विश्वेश्वर ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोद का निरीक्षण किया। यहां भी विद्यालय परिसर की स्वच्छता, अनुशासित वातावरण तथा शैक्षणिक व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रशासन द्वारा किए जा रहे सकारात्मक प्रयास अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणादायक हैं। संवाद