{"_id":"6a6b98beca4aea894e0f55b1","slug":"the-district-will-be-decked-out-in-the-colors-of-the-tricolour-the-har-ghar-tiranga-campaign-will-run-from-august-9-to-17-narnol-news-c-196-1-nnl1004-143240-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तिरंगे के रंग में रंगेगा जिला, 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तिरंगे के रंग में रंगेगा जिला, 9 से 17 अगस्त तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वें वर्ष के अवसर पर जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को विशेष और यादगार बनाने के लिए जिलेभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान के दौरान जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके अलावा बाइक, साइकिल और ई-बाइक रैलियों के माध्यम से लोगों को देशभक्ति के इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
एडीसी ने बताया कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी गंभीरता और सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इस दिन देश विभाजन के दौरान पीड़ा झेलने वाले और जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। कार्यक्रमों में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।
उन्होंने बताया कि स्मृति दिवस के आयोजन में किसी तरह की भव्यता या शोर-शराबा नहीं होगा। पूरे कार्यक्रम को सादगी, गरिमा और संवेदनशीलता के साथ आयोजित किया जाएगा।