{"_id":"68851c96fb9ef9e50709ee0e","slug":"the-devotees-danced-with-great-enthusiasm-after-listening-to-the-shiv-puran-katha-narnol-news-c-203-1-mgh1004-118795-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शिवपुराण कथा सुनकर श्रद्धालु जमकर झूमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शिवपुराण कथा सुनकर श्रद्धालु जमकर झूमे
Sat, 26 Jul 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- श्रीसीता राम शिव मंदिर में शिव महापुराण में कथा सुनती महिलाएं--स्रोत- आयोजक
कनीना। श्री सीता राम शिव मंदिर में शनिवार को पांचवें दिन शिवपुराण कथा सुनकर श्रद्धालु जमकर झूमे। वृंदावन धाम से आए हुए आचार्य श्रीराम स्नेही मिश्र महाराज ने बताया कि जो भक्त पूरे सात दिन तक शिव कथा का श्रवण मनोयोग पूर्वक और विश्वासपूर्वक करता है, तो निश्चय ही उस भक्त की मनोकामना पूर्ण होगी। शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ान सभी समस्याओं का हल है।
त्रिशूलधारी शिव तृष्णा और समस्त विकारों का नाश करते हैं। यदि शिव पर जल चढ़ाने जा रहे अथवा जल चढ़ा कर आ रहे भक्त का भी दर्शन हो जाए तो अनेक पापों का नाश हो जाता है। वह भक्त सदैव आगे बढ़ता जाता है और बड़े पुण्य का भागी होता है। उन्होंने बताया कि सारी समस्या का हल, एक लोटा जल। इसलिए प्रत्येक भक्त को रोजाना विश्वासपूर्वक पूरे निष्ठा के साथ जल चढ़ाना चाहिए।
कथा के दौरान गाए जाने वाले सुमधुर भजनों पर शिवभक्तों ने भावविभोर होकर आनंद लिया। आयोजनकर्ता श्री सीता राम शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रदीप जांगडा ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से चार बजे तक चलेगी। इस दौरान जितेंद्र बब्लू, मंदिर पुजारी आचार्य प्रवेश मुदगिल, नरेश सेठ, बृजभूषण शर्मा, महिला मंडल प्रधान रीता देवी, सोना देवी, मीरा देवी, उर्मिला बिमला, संतोष देवी मौजूद रही।