{"_id":"61cc9f618abd4a67803b8feb","slug":"the-department-forgot-to-turn-on-the-lights-on-the-flyover-narnol-news-rtk634252112","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाईओवर पर लाइट लगाकर चालू करना भूला विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाईओवर पर लाइट लगाकर चालू करना भूला विभाग
विज्ञापन
अटेली में बनाया गया फ्लाईओवर। संवाद
- फोटो : Narnol
रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे लाइन पर अटेली चौक से बहरोड सड़क पर बनाए गए फ्लाईओवर पर बिजली की व्यवस्था नहीं होने से रात होते ही अंधेरा छा जाता है, जिसकी वजह से हादसा होने का डर बना रहता है।
जानकारी के अनुसार यह फ्लाईओवर 800 मीटर लंबा बना हुआ है। जिस पर 47 पोल पर 94 लाइटें पीडब्ल्यूडी द्वारा लगाई हुई हैं। लेकिन तीन साल बाद भी उक्त लाइटों का चालू नहीं किया गया है। 2018 में भाजपा सरकार में तत्कालीन परिवहन मंत्री राव नरबीर सिंह ने उक्त फ्लाईओवर का उद्घाटन करके नागरिकों को समर्पित किया था। ताकि अटेली-बहरोड सड़क पर बने फाटक के कारण जाम की स्थिति न बने, परंतु तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद भी फ्लाईओवर पर लगी लाइटें रोशनी देने में नदारद है। वाहन चालकों व स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतना लंबा समय बीत जाने के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। रात के समय में यह फ्लाईओवर अंधेरे में डूबा रहता है। जिस पर शरारती तत्व किसी अपराधी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
बताया जाता है कि फ्लाईओवर का एरिया अटेली नगर पालिका के क्षेत्र में आता है। जिस पर बिजली राशि का अदायगी करने का काम भविष्य में नपा प्रशासन का ही रहेगा। लेकिन पीडब्ल्यूडी ने उद्घाटन के बाद भी इस फ्लाईओवर को नपा प्रशासन के अधीन नहीं किया है। विजय सिंह, अजीत सिंह, रामानंद, अशोक कुमार, मदनलाल, अनिल कुमार, महेंद्र सिंह व सतवीर सिंह आदि ने प्रशासन से मांग की कि फ्लाईओवर की लाइटों को चालू किया जाए, ताकि यहां से गुजरने वाले आम नागरिक व वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर लाइट चालू नहीं होने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उनके कार्यभार संभालने से पहले इस फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया था। फिर भी कोई समस्या है तो उस पर अविलंब कार्रवाई करके लाइटों को दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों व आम नागरिकों को अंधेरे का सामना न करना पड़े। जितेंद्र कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी।
फ्लाईओवर नपा प्रशासन के एरिया में बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने उद्घाटन के बाद इसे नपा प्रशासन के अधीन नहीं सौंपा है। इसलिए लाइटों के विषय में कुछ नहीं कह सकते। जिस दिन नपा के अधीन होगा उसके बाद कोई समस्या उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी। जतिन अग्रवाल, नगर पालिका चेयरमैन मंडी अटेली।