फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The demands of 25 villages with a population of one lakh could not be met even in four decades

Mahendragarh-Narnaul News: 25 गांवों की एक लाख की आबादी की चार दशक में भी पूरी नहीं हो सकी मांग

Mon, 17 Nov 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 17 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The demands of 25 villages with a population of one lakh could not be met even in four decades
फोटो संख्या:60- सतनाली रेलवे स्टेशन--- संवाद
सतनाली। सतनाली स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव को लेकर सतनाली क्षेत्र के लोग कई बार मांग पत्र व प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन एक्सप्रेस गाड़ियों को ठहराव नहीं हो पाया है। गाड़ियों के ठहराव होने से सतनाली क्षेत्र के 25 गांवों की करीब एक लाख की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन


प्रधान दीवान सिंह शेखावत ने बताया सतनाली रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22471-72 दिल्ली-बीकानेर इंटरसिटी, 19701-02 सैनिक और गाड़ी संख्या 14713-14 दिल्ली सराय रोहिल्ला से सीकर तक ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के गांवों के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सैनिक बाहुल्य सतनाली क्षेत्र के यात्रियों को सुबह बीकानेर जाने व सांय दिल्ली आने में हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

स्टेशन से रेलवे को सालाना करोड़ों का राजस्व प्राप्त हो रहा है फिर भी स्टेशन को सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन गाड़ियों के ठहराव के लिए क्षेत्रवासी 40 वर्षों से प्रयास कर रहे हैं लेकिन मांगें अभी भी लंबित ही चल रही हैं जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गाड़ियों को शुरू करवाने को लेकर क्षेत्रवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह को इन गाड़ियों के शीघ्र ठहराव की मांग कर चुके है। सतनाली से प्रतिदिन लगभग सैकड़ों की संख्या में दिल्ली अपने नौकरी के लिए आते व जाते है। जिम्मेदारों को जल्द से जल्द इस गम्भीर समस्या की तरफ देखते हुए इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed