फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The crowd in Mahendragarh city doubled.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ शहर में बढ़ी दोगुना भीड़

Thu, 09 Oct 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
The crowd in Mahendragarh city doubled.
फोटो संख्या:56-त्योहारी सीजन  को लेकर सब्जी मंडी रोड पर  लगी लोगों की भीड़--संवाद
महेंद्रगढ़। 15 दिनों तक चलने वाली त्योहारी सीजन पर शहर में आम दिनों की अपेक्षा दोगुना भीड़ बढ़ गई है लेकिन जिम्मेदारों ने शहर में उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने व यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कोई प्रयास तक नहीं किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस एवं नगर पालिका की ओर से अभी तक न ही तो भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और न ही अस्थायी पार्किंग शुरू की गई है।शहर के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, सिनेमा रोड, रेलवे रोड, आईटीआई रोड, सब्जी मंडी रोड, गोशाला रोड, डुलाना रोड पर सुबह दस बजे से शाम सात बजे तक जाम जैसे हालात रहते हैं।
विज्ञापन

शहर में माजरा चुंगी, राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, 11 हट्टा बाजार, डुलाना रोड से शहर में प्रवेश के मुख्य मार्ग हैं लेकिन इन सभी मार्गों पर पुलिस की ओर से बैरिकेट्स नहीं लगाए गए हैं। दिनभर भारी वाहनों के प्रवेश से शहर के मुख्य बाजारों में जाम जैसे हालात बने रहते हैं। वहीं मुख्य बाजार से लेकर सड़कों के किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों से जाम की समस्या अधिक बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहारी सीजन से पूर्व नगरपालिका की ओर से शहर में चार स्थानों पर अस्थायी पार्किंग शुरू करने के लिए नपा की सदन बैठक में मंथन किया गया था लेकिन अभी तक इस अस्थायी पार्किंग शुरू नहीं हो पाई हैं। बीच बाजार की सड़कों पर दिनभर वाहनों के खड़े रहने से सड़कें भी संकरी हो रही हैं।
इंसेट
पुलिस ने भीड़ पर नियंत्रण के लिए बनाई योजना
शहर थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन पर बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए तीन राइडर, एक पीसीआर, दो ईआरवी की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। सभी पर निगरानी के लिए एक प्रभारी तैनात किया गया है। दिनभर राइडर मुख्य बाजार में गश्त करेंगे। अभी बाजार में अधिक भीड़ नहीं है, भीड़ बढ़ने पर मुख्य रास्तों पर बैरिकेट्स लगाकर भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी भी लगाई जाएगी।

--------------
- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए शहर में चार स्थानों पर अस्थायी पार्किंग की योजना है। शहर के ऑटो मार्केट के पीछे, पुराने किले के पास, देवीलाल पार्क व कन्या विद्यालय मसानी चौक के पास अस्थायी पार्किंग शुरू करने की तैयारी है। जल्द ही यहां साफ-सफाई करा पार्किंग शुरू कराई जाएगी। - रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:56-त्योहारी सीजन  को लेकर सब्जी मंडी रोड पर  लगी लोगों की भीड़--संवाद

फोटो संख्या:56-त्योहारी सीजन  को लेकर सब्जी मंडी रोड पर  लगी लोगों की भीड़--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed