{"_id":"67e2f0615f46baeb160e3fbb","slug":"the-crop-is-ripe-and-ready-farmers-should-not-collect-it-on-the-roadside-narnol-news-c-196-1-nnl1004-122708-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: फसल पककर तैयार, सड़क किनारे एकत्रित न करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: फसल पककर तैयार, सड़क किनारे एकत्रित न करें किसान
विज्ञापन
फोटो नंबर- 02नगर परिषद में खड़ी दमकल गाडी। संवाद
नारनौल। सरसों की फसल अधिकतर कट चुकी है। वहीं, गेहूं की फसल पककर तैयार है। ऐसे समय में आगजनी की घटना भी बहुत होती है। इससे निपटने के लिए दमकल विभाग ने भी कमर कस ली है। हालांकि, अभी भी दमकल केंद्र पर कर्मियों की कमी बनी हुई है। एक दमकल गाड़ी पर पांच कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। इस समय स्टाफ की कमी होने से दो-तीन कर्मचारियों से काम चलाना पड़ रहा है। नियमानुसार तीनों शिफ्ट के लिए एक दमकल गाड़ी पर 15 कर्मी होने आवश्यक हैं। बीते वर्ष अटेली में भी दमकल केंद्र शुरू किया गया था। वहीं, इस वर्ष नांगल चौधरी में भी दमकल केंद्र शुरू कर दिया है। अब वहां भी नारनौल मुख्यालय से एक गाड़ी भेज दी गई है। पहले नारनौल से नांगल चौधरी क्षेत्र में पहुंचने में दमकल गाड़ी को काफी समय लगता था, लेकिन अब दमकल केंद्र शुरू होने से आगजनी पर आसानी से काबू पाया जा सकेगा।
बीते दो वर्ष में अप्रैल से जून तक 300 से अधिक हुई आगजनी की घटना
वर्ष 2023 और 2024 में 300 से अधिक स्थानों पर आगजनी की घटना घटित हुई थी। इनमें सबसे ज्यादा अप्रैल, मई व जून माह में हुई थी। हालांकि, जुलाई से अक्तूबर तक बारिश का दौर चलने से आगजनी की घटना कम देखने को मिलती है। इसके बाद सर्दी के सीजन में भी आगजनी की घटना कम देखने को मिलती है, लेकिन फसल कटाई से लेकर गर्मी के सीजन तक आगजनी की घटना ज्यादा होती है।
किसान बिजली के तार व सड़क से दूर एकत्रित करें फसल
इस समय फसल कटाई का कार्य तेजी से चल रहा है। किसान को फसल एकत्रित करते समय थोड़ी सी सावधानी भी बरतनी चाहिए। फसल कटाई के बाद एकत्रित करते समय ध्यान रखें कि नजदीक बिजली के तार तो नहीं हैं। अगर नजदीक बिजली के तार हैं तो फसल को दूर एकत्रित करें। सड़क किनारे भी फसल एकत्रित करने से किसान को बचना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
विज्ञापन
जिले में दमकल केंद्र की गाड़ी व कर्मचारियों की संख्या
दमकल केंद्र दमकल गाड़ी
नारनौल 05
महेंद्रगढ़ 02
कनीना 01
अटेली 01
नांगल चौधरी 01
वर्जन:
किसान फसल को आगजनी से बचाने के लिए बिजली के तार व सड़क किनारे एकत्रित न करें। अगर कोई आगजनी की घटना होती है तो तुरंत दमकल विभाग से संपर्क करें, ताकि समय पर गाड़ी पहुंचकर आग पर काबू पा सके।
-राजबीर सिंह, फायर ऑफिसर, नारनौल।