फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The country needs blood, not the road

खून की जरूरत देश को है सड़क को नहीं

Fri, 06 Aug 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The country needs blood, not the road
यातायात नियमों के लिखें स्लोगन बोर्ड लगाते एसएचओ सत्यनारायण शर्मा । - फोटो : Narnol
नारनौल। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सड़क सुरक्षा संगठन नारनौल की ओर से रेवाड़ी रोड नारनौल पर ट्रैफिक एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने यातायात नियमों के लिखे स्लोगन बोर्ड एवं फ्लैक्स लगाने का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

आईजी ट्रैफिक एवं हाईवे हरियाणा आईपीएस डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में रेवाड़ी व सिंघाना रोड बाईपास नारनौल पर भी लोहे के बोर्ड पर यातायात नियमों के स्लोगन लिखे फ्लैक्स रोड के किनारे लगाए गए।
विज्ञापन

एसएचओ सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि खून की जरूरत देश को है सड़क को नहीं, सावधानी हटी दुर्घटना घटी, तेज रफ्तार मौत की तैयारी स्लोगन लिखे फ्लैक्स एवं लोहे के बोर्ड लगाए गए। सड़क सुरक्षा संगठन नारनौल की ओर से किए जा रहे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों एवं जागरूकता अभियान काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति प्रधान राजेश यादव ने कहा कि सड़क नियम लिखे स्लोगन के फ्लैक्स एवं बोर्ड लगाने का कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, पुरुषोत्तम गुप्ता, गोविंद व्यास, जसवंत यादव, बद्री प्रसाद गर्ग, कृष्ण कंछल, कमल सैनी, ट्रैफिक पुलिस स्टाफ से बस्तीराम व मनजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed