फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Contractual Electricity Employees' Union submitted a memorandum addressed to the Chief Minister to the MLA.

Mahendragarh-Narnaul News: अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ ने विधायक को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

Sun, 23 Aug 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Contractual Electricity Employees' Union submitted a memorandum addressed to the Chief Minister to the MLA.
फोटो 02 विधायक को ज्ञापन सौंपते अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के पदा​​धिकारी। स्रोत: प्रवक्ता
नारनौल। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा की प्रदेशव्यापी अपील के तहत शनिवार को नारनौल में बिजली विभाग के अनुबंधित कर्मचारियों ने विधायक ओमप्रकाश यादव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन संघ के जिलाध्यक्ष आशीष गोरा की अध्यक्षता में दिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने जॉब सिक्योरिटी, सरकार की वादाखिलाफी, नियुक्ति पत्र जारी करने में देरी और विभागीय सत्यापन प्रक्रिया में आ रही परेशानियों को विधायक के सामने रखा। जिलाध्यक्ष आशीष गोरा ने कहा कि बिजली विभाग में कार्यरत पात्र अनुबंधित कर्मचारियों को हरियाणा अनुबंधित कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम का लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से पात्र कर्मचारियों की प्रक्रिया जल्द पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कर्मवीर जाखड़ ने कहा कि मांगों के समाधान में लगातार हो रही देरी से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच और सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए, तो 27 अगस्त को एसीएस (विद्युत) कार्यालय, पंचकूला का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed