फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The condition of the city worsens due to the broken road

टूटी रोड से शहर के हालात खराब

Sat, 11 Sep 2021 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
The condition of the city worsens due to the broken road
टूटे रोड़, कीचड़, गड्ढों से शहर के हालात हुए खराब
विज्ञापन

शहर की हालात इस कदर बिगड़ गई कि लोग बाजारों में आने से डरे
फोटो संख्या:64 से 69
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। पिछले दो दिन से क्षेत्र में हो रही रुक रुककर बारिश से जगह जगह जलभराव हुआ और सड़कों पर कीचड़ की स्थिति रही। गड्ढे छोटे तालाब के रूप परिवर्तित हो गए। रोड की सभी रोड़ियां उखड़ गई। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के बाद शहर की हालात इस कदर बिगड़ गई कि लोग बाजारों में आने से डरने लगे हैं। टूटे रोड़, रोड़ियां, गड्ढे तथा जलभराव ने लोगों को परेशान कर दिया है। शहर का कोई रास्ता आवागमन के लिए सही हालत में नहीं बचा। हकीकत यह है कि क्षेत्र के लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। नेता और प्रशासन का शहर की ओर कोई ध्यान नहीं है।
बारिश के कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। रेलवे स्टेशन परिसर में बरसाती पानी जमा होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। गंगा देवी नेत्र चिकित्सालय रोड़ के हालात बहुत खराब हैं वहां पानी टखनों तक भरा हुआ है। इस रास्ते पर दो नेत्र चिकित्सालय, एक किड्स स्कूल तथा एक मैरिज पैलेस हैं। वहां से गुजरने वाले नेत्र रोगियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा रतन कॉम्प्लेक्स, मोहल्ला महायचान सहित अनेकों स्थानों पर जल भराव हो रखा है।
विज्ञापन

14 तक जारी रहेगी बारिश
पिछले दो दिनों में क्षेत्र में लगभग 26.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। शनिवार सुबह आठ बजे तक 16.3 एमएम तथा साढ़े बजे के बाद शाम तक 10 एमएम बारिश दर्ज की गई है। कृषि मौसम विशेषज्ञ डॉ. दिवेश ने बताया कि 14 सितंबर तक बूंदाबांदी तथा हलकी बारिश होने की संभावना है और 14 और 15 को मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 28.3 सेल्सियस रहा जबकि बारिश के बाद तापमान गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर सड़कों एवं कीचड़ से हुए परेशान
लेडिज सूट शोरूम मालिक उमा खुराना ने बताया कि जर्जर सड़कों ने पहले ही परेशान कर रखा था। अब बारिश से गड्ढे भर गए हैं। वाहन गुजरते समय छींट मारते जिससे दुकान के अंदर तक छींट जाती है और कपड़े खराब हो जाते हैं। दुकान के बाहर भी बहुत पानी और कीचड़ जमा हो गया है जिससे दुकानदारी प्रभावित हो रही है।
नालों की नहीं हो रही सफाई, दुकानों के बाहर खड़ा रहता है पानी:
आईटीआई रोड स्थित एक दुकानदार ने बताया कि नगरपालिका की ओर से नालों की नियमित सफाई नहीं करवाई जाती। इससे वजह से नाले रुक गए हैं और पानी दुकान के बाहर जमा हो जाता है। पानी की वजह से पूरा दिन निकल जाता है लेकिन कोई ग्राहक नहीं आता। पालिका कर्मचारियों को कई बार अवगत भी करवाया जा चुका है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
गड्ढे बने तालाब
सांवत राम सैनी ने बताया कि सड़क पहले ही टूटी हुई थी। अब बारिश से पूरी टूट चुकी है। बारिश का पानी गड्ढों में भर जाने से तालाब बन गए हैं। गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं। रोड़ियां उछल कर दुकानों के अंदर जाकर टकराती हैं। नालों की सफाई नहीं हो रही। बाजारों में जगह-जगह जलभराव हो रखा है। आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है।

नालों की नहीं होती सफाई
पवन कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से नालों की सफाई नहीं हो रही। नाले गंदगियों से अटे हुए हैं। इस वजह से बारिश का पानी का निकास नहीं हो पाता। दुकानों के बाहर कीचड़ हो जाता है। लोग फिसल कर गिर जाते हैं। टूटी सड़कों में पानी भर जाने से वाहन आने जाने पर छींट लगते हैं। बारिश के समय हालात यह होते हैं कि यहां से पैदल निकलना ही मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed