फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The clerks shouted slogans and submitted memorandum to the MLA, warning of agitation for not accepting the demands soon

महेंद्रगढ़-नारनौल: लिपिकों ने नारेबाजी कर विधायक को सौंपा ज्ञापन, जल्द मांगें न मानने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 13 Feb 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 13 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
The clerks shouted slogans and submitted memorandum to the MLA, warning of agitation for not accepting the demands soon
विधायक राव दान सिंह को ज्ञापन सौंपते लिपिक वर्ग। संवाद
महेंद्रगढ़। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले जिले के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने वेतनवृद्धि की मांग को लेकर विधायक राव दान सिंह के फार्म हाउस पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। रविवार को जिलेभर के विभिन्न विभागों के लिपिक नारेबाजी करते हुए विधायक आवास पर पहुंचे। सोसाइटी के जिला प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि सोसायटी द्वारा वर्ष 2021-22 में लिपिकों का वेतनमान बढ़ाए जाने संबंधी मांग को लेकर जिला स्तर पर उपायुक्त, सरकार के मंत्रियों, एमएलए को शांतिपूर्ण तरीकों से ज्ञापन दिए जा रहे हैं। पिछले साल कुछ विधायकों ने विधानसभा में भी मांग का समर्थन करते हुए सत्र के दौरान सरकार या मुख्यमंत्री के समक्ष रखा था, लेकिन आज तक इसके संबंध में सरकार या प्रशासन द्वारा किसी प्रकार का कोई सूचना तक जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

सरकार कर्मचारियों के साथ नहीं अपना रही सकारात्मक रवैया
सरकार का लिपिकीय वर्ग के प्रति कोई सकारात्मक रवैया नहीं है, क्योकि जिन भी कर्मचारी संगठनों ने सरकारी कामकाज को रोककर हड़ताल इत्यादि के माध्यम से सरकार के सामने अपनी मांग रखी है, सरकार ने उनके वेतनमानों में वृद्धि जारी की है। लेकिन लिपिक वर्ग की वेतनमान मांग के बारे में संज्ञान न लिया जाना इस बात का इशारा करता है। सरकार भी शांति पूर्ण तरीके से नहीं मानने वाली। सरकार के नकारात्मक रवैये द्वारा लिपिक वर्ग को ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर कर रही है। राज्य महामंत्री अमित कुमार ने बताया कि सभी विभागों के लिपिक वर्ग अपनी मांगों को लेकर 6 फरवरी को काली पट्टी लगाकर प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


आज सौंपेंगे मंत्री ओमप्रकाश यादव व विधायक अभय सिंह यादव को ज्ञापन
रविवार को विधायक राव दान सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। सोमवार को सहकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव व नांगल चौधरी विधायक अभय सिंह को ज्ञापन दिया जाएगा। लिपिकों का कहना है कि अगर सरकार नहीं मानती है तो राज्य कमेटी आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी। इस दौरान नहर विभाग से सुदेश कुमार, राजेश ग्रेवाल, ट्रेजरी नारनौल से दशरथ कुमार, स्वास्थ्य विभाग से संदीप कुमार, पंकज सिंह, मनोज, पब्लिक हेल्थ से प्रवीण कुमार, जिला शिक्षा विभाग नारनौल से कृष्ण, सतीश, मुकेश, डीसी कार्यालय से संदीप, बलजीत, प्रदीप, एसडीएम कार्यालय महेंद्रगढ़ से सोनू कुमार, राजेश, पंकज सहित जिले के विभिन्न विभागों के लिपिक वर्ग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed