फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The clerks did a symbolic hunger strike in protest against the promise

वायदा खिलाफी को लेकर लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने की सांकेतिक भूख हड़ताल

Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The clerks did a symbolic hunger strike in protest against the promise
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नारनौल में धरना देते लिपिक वर्गीय कर्मचारी। - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा एजुकेशन मीनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ महेंद्रगढ़ के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों ने शुक्रवार को शिक्षामंत्री की वादाखिलाफी के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में सांकेतिक भूख हड़ताल की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान बाबूलाल यादव ने की। वहीं मंच संचालन हेमसा प्रदेश प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने किया। इस मौके पर बाबूलाल यादव, ओमप्रकाश यादव, राकेश लमोरिया, महेश शर्मा, विनय कुमार, ओमप्रकाश, हवासिंह, मुकेश जांगड़ा, मोतीलाल शर्मा, दिनेश कुमार आदि को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सचिव महेंद्र बोयत, हेमसा के उप महासचिव विजय लांबा, प्रदेश सचिव अनिल यादव, प्रदेश प्रवक्ता सुजान मालड़ा, किसान नेता व सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान मास्टर धर्मेंद्र यादव, जिला प्रधान कौशल कुमार, सचिव महेश यादव ने फूल माला पहनाकर सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठाया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आज अगर वेतन के बदले कार्य की बात की जाए तो लिपिक वर्गीय कर्मचारी सबसे पीड़ित हैं। उन्हें सबसे कम 19900 का स्केल दिया जा रहा है। कर्मचारी पुरानी पेंशन एवं पुरानी एक्सग्रेसिया पालिसी की बहाली, ट्रांसफर ड्राइव में दूर दराज स्थानांतरित कर्मचारियों का समायोजन करने, पे मैट्रिक्स लेवल छह के आधार पर वेतनमान 35400, निजीकरण बंद करने, पेपर लेस ऑफिसिज के नाम पर पोस्ट कैप्ट करने, टाइपिंग टेस्ट की जगह विभागीय रिफ्रेशर कोर्स करवाने की जायज मांग सरकार से कर रहा है लेकिन इस पर विचार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र बोयत व विजय लांबा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते हुए कर्मचारी विरोधी नीतियों को वापस ले और कर्मचारियों की लंबित मांगों का समाधान करे नहीं तो हेमसा के कर्मचारी 21 अगस्त को शिक्षा मंत्री आवास यमुनानगर पर हल्ला बोलेगा। कार्यक्रम का समापन करते हुए प्रधान बाबूलाल यादव ने कहा कि हमें एकजुट होकर सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध करना है। तब जाकर विभाग बचाने में कामयाब होंगे। इस अवसर पर दीपक, राहुल, सतीश, सत्यवीर, हरीश, धर्मपाल, विक्रम, सुरेंद्र, नरेश, विजय, सरला, सरोज, वंदना, सुदेश, यशपाल व राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed