{"_id":"68964671b79e96ede70aa8a4","slug":"the-citys-markets-were-full-of-excitement-on-the-occasion-of-rakshabandhan-narnol-news-c-196-1-nnl1003-128138-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजारों में रही रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रक्षाबंधन को लेकर शहर के बाजारों में रही रौनक
Sat, 09 Aug 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-29नारनौल के बाजार में चूड़ियां व अन्य सामान खरीदने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। संवा
- फोटो : संवाद
नारनौल। रक्षा बंधन के पावन पर्व को लेकर शुक्रवार को शहर के बाजारों में खरीदारी को लेकर महिलाओं की काफी भीड़ रही।
इसमें सबसे ज्यादा भीड़ राखियों की दुकानों पर रही। शहर के बाजारों में जगह-जगह सजी राखियों की दुकानों पर शुक्रवार को महिलाओं ने जमकर कर खरीदारी की। शहर के बाजार में 200 के करीब राखियों की दुकानें लगी है। अब तक सभी दुकानदार मंदी होने की बात कह रहे थे, लेकिन रक्षाबंधन से एक दिन पहले सभी दुकानों पर राखियों की खूब खरीदारी की गई।
इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर रक्षाबंधन के पर्व को लेकर काफी भीड़ रही। इस पर्व को लेकर हलवाइयों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनाकर दुकानों में सजाकर रखी हुई थी। रक्षा बंधन के पर्व को लेकर चुड़ियां व कड़े आदि की दुकानों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। राखियों के साथ-साथ इन चुड़ियों की भी दुकानों पर खूब काम रहा। रक्षा बंधन के पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया।