फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The city council forgot to build half the road of the main market

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्य बाजार की आधी सड़क बनाना भूल गया नगर परिषद

Sat, 31 May 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 31 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The city council forgot to build half the road of the main market
फोटो नंबर-16नारनौल के पुल बाजार की टूटी सड़क। संवाद
नारनौल। शहर के मुख्य बाजार किलारोड से महावीर मार्ग तक बनाई जाने वाली सड़क छह महीने का समय बीत जाने के बाद केवल पुल के नीचे तक ही बन पाई है।
विज्ञापन

किलारोड से महावीर मार्ग तक बनने वाली इस सड़क का शुभारंभ छह महीने पहले विधायक ओमप्रकाश यादव और नप की चेयरपर्सन कमलेश सैनी द्वारा किया गया था। बाजार की सड़क होने के कारण इस मार्ग को जल्द बनाया जाना था, लेकिन बीच-बीच में काम को रोक देने के कारण यह सड़क अभी अधूरी पड़ी है।
मुख्य बाजार की इस सड़क का निर्माण एक करोड़ 81 लाख की लागत से करवाया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण के दौरान कुछ परेशानियां भी आई परंतु तत्कालीन डीएमसी आनंद शर्मा व एक्सइएन सुंदर सिंह श्योराण ने सभी का रास्ता निकालते हुए निर्माण कार्य को जारी रखा। अब इन दोनों अधिकारियों का तबादला हो जाने के बाद करीब दस दिनों से सड़क निर्माण कार्य रुका पड़ा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि मानसून शुरू हाेने से पहले इस सड़क का निर्माण करवा देना चाहिए। साथ ही सड़क बनाते समय पानी निकासी का भी ध्यान रखा जाए।
बाक्स-
किला रोड से महावीर मार्ग तक बनाई जाने वाली सड़क को पुल के नीचे तक बनाकर छोड़ दिया गया है। उस तरफ की सड़क को बने काफी दिन हो गए। नगर परिषद को पुल बाजार से महावीर मार्ग तक की सड़क का निर्माण कार्य को अब शुरू कर देना चाहिए। अन्यथा बारिश के दिनों में दुकानदारों को काफी परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रम सोनी, दुकानदार पुल बाजार
बाक्स-
पुल बाजार की सड़क काफी जर्जर हो गई। इसके कारण दुपहिया वाहन चालक गिर भी जाते हैं। अब किला रोड, आजाद चौक व मानक चौक तक सड़क बना देने के बाद यहां का भी निर्माण कार्य शुरू करवा देना चाहिए। अभी तो दुकानदारों के पास काम भी इतना नहीं है। समय भी ठीक है।

सुनील बागड़ी। दुकानदार पुल बाजार
वर्जन-
अगर ठेकेदार ने पुल बाजार के सड़क निर्माण कार्य को रोक रखा है तो इसका कारण पता किया जाएगा। पुल बाजार से महावीर मार्ग तक के सड़क निर्माण को जल्द शुरू करवाया जाएगा।
सोहन सिंह, एमई नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed