{"_id":"5f9dad228ebc3e9bda537a9c","slug":"the-city-air-was-very-bad-aqi-reached-315-narnol-news-rtk58093287","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की हवा हुई बेहद खराब, एक्यूआई पहुंचा 315","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की हवा हुई बेहद खराब, एक्यूआई पहुंचा 315
विज्ञापन
शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। शनिवार को पूरे दिन नारनौल में एक्यूआई का स्तर 300 से उपर रहा। ऐसे में नारनौल शहर की हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। इससे पहले शहर में वायु प्रदूषण का स्तर मध्यम और खराब के बीच चल रहा था। शनिवार तीन बजे एक्यूआई का स्तर 315 था।
प्रदेश में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या हो गई है। अधिकांश जिलों में हवा की गुणवत्ता सही नहीं है। ऐसे में इसे रोकने के लिए दिल्ली एनसीआर में कमद उठाए जा रहे हैं। वहीं वायु प्रदूषण की समस्या से नारनौल शहर में भी अछूता नहीं है। यहां भी पूरे अक्तूबर महीने में शनिवार को वायु प्रदूषण सबसे अधिक रहा। सुबह से ही वायु प्रदूषण का स्तर 300 से पार रहा, जो दोपहर में एक्यूआई का स्तर 318 तक पहुंच गया था। हालांकि दोहपर तीन बजे 315 रहा।
प्रदूषण बोर्ड के अनुसार नारनौल शहर में शनिवार को तीन बजे हवा में पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 का स्तर 315 रहा है, जो बहुत खराब स्तर का है। ऐसे में शहर में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या होता जा रहा है। आने वाले दिनों में भी यह समस्या और गंभीर हो सकती है। ऐसे में सांस के मरीजों को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। बता दें कि शून्य और 50 के एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 तक की एक्यूआई को संतोषजनक, 101 और 200 मध्यम, 201 और 300 खराब, 301 और 400 बहुत खराब और 401 और 500 तक के एक्यूआई को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।