फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The 'Chhatron Ki Goonj' campaign is a fight for the future of the youth: Rao Narendra Singh.

छात्रों की गूंज अभियान युवाओं के भविष्य की लड़ाई है : राव नरेंद्र सिंह

Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The 'Chhatron Ki Goonj' campaign is a fight for the future of the youth: Rao Narendra Singh.
नारनौल। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आयोजित छात्रों की गूंज कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों और आकांक्षाओं को सुना। राव ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से शुरू किया गया छात्रों की गूंज अभियान देश के विद्यार्थियों की आवाज को सुनने और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार लाने का राष्ट्रीय अभियान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी पेपर लीक, बढ़ती कोचिंग फीस व उस पर जीएसटी का बोझ, शिक्षा के निजीकरण, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, बेरोजगारी, मानसिक तनाव और छात्र का जान देने जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। करोड़ों परिवार अपनी जीवनभर की कमाई बच्चों की शिक्षा पर लगा रहे हैं लेकिन इसके बावजूद रोजगार की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज की शिक्षा व्यवस्था युवाओं को आगे बढ़ाने के बजाय रिजेक्शन सिस्टम बन गई है। रोजगार की स्थिति भी बेहद चिंताजनक है, जहां 1,000 विद्यार्थियों में केवल 12 को ही वेतन वाला औपचारिक रोजगार मिलता है, 691 युवा असंगठित एवं असुरक्षित कार्यों में काम करने को मजबूर हैं व 297 युवा बेरोजगार या बिना किसी काम के हैं। उन्होंने कहा कि आज 80 प्रतिशत इंजीनियर भी अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed