फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the chandigarh police jawan ran away from distic hospital

चंडीगढ़ पुलिस का जवान अस्पताल से भागा, टीम दोबारा लेकर आई

Thu, 16 Apr 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
the chandigarh police jawan ran away from distic hospital
बसीरपुर निवासी चंडीगढ़ पुलिस में तैनात युवक बुधवार को घर आया था। उसे सर्दी, खांसी व बुखार की शिकायत थी। इस पर उसे एंबुलेंस से नारनौल जीएच में लाया गया था। जहां पर उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाना था। बुधवार की रात नौ बजे बहाना बनाकर पुलिस कर्मी घर भाग गया। जब कुछ देर बाद नहीं लौटा तो स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी तलाश की। नहीं मिलने पर सूचना पुलिस को दी। सदर थाना महेश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उसके घर को घेर लिया। इसके बाद करीब दो घंटे बाद पुलिस उसे एंबुलेंस से लेकर जीएच आई। इसके बाद उसका सैंपल लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत है। लोगों से लिफ्ट लेकर बुधवार को गांव पहुंचा था। गांव वालों उसकी जांच कराने के लिए कहा। बुखार की शिकायत होने पर उसे अस्पताल लाया गया था। गांव वालों के अनुसार डॉक्टरों ने ठीक बताया था। वहीं डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जवान बिना सैंपल दिए बाइक से घर चला गया। जब स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने देखा तो वह वार्ड में नहीं था। इसके बाद पुलिस दोबारा लेकर जीएच आई। पुलिसकर्मी को जीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है और वीरवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर चल रही सैंपलिंग के तहत वीरवार को 46 मरीजों के सैंपल जांच के लिए अब रोहतक भेजे गए हैं। अभी तक 250 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी तक किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं है। वहीं एक मरीज अस्पताल से फरार हो गया था जिसे पकड़कर दोबारा भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को भी जीएच समेत केंद्रों पर सर्दी, जुकाम व बुखार के 46 मरीजों की सैंपलिंग की गई। जीएच में फ्लू कार्नर व अन्य से 25 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा कनीना से पांच, सतनाली से छह, नांगल चौधरी से पांच व अटेली से पांच सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी के सैंपल अब गुरुग्राम के बजाय रोहतक भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में कोरोना का अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है। अभी तक जिले में कुल 82 नागरिकों को निगरानी व एकांतवास में रखा गया है। फिलहाल जिले में 22 ऐसे नागरिक हैं जो निगरानी व एकांतवास में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed