फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The castes included in the nomadic tribes did not receive the benefits: Atralal

घुमंतू जनजातियों में शामिल जातियों को नहीं मिला लाभ : अतरलाल

Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The castes included in the nomadic tribes did not receive the benefits: Atralal
कनीना। बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल एडवोकेट ने सरकार की ओर से घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजातियों में शामिल की गई कुछ जातियों को अब तक सुविधाएं व लाभ न मिलने पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने मांग की है कि जोगी-जंगम-जोगीनाथ, मनियार, भाट, रहबारी एवं मदारी (हिंदु) जातियों को सरकारी सुविधाएं और लाभ प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन

इस संबंध में अतरलाल एडवोकेट ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को एक ऑनलाइन ईमेल ज्ञापन भेजते हुए अवगत कराया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहरलाल की अध्यक्षता में 25 जून 2019 को हुई कैबिनेट बैठक में इन पांच जातियों को घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजातियों की सूची में शामिल किया गया था। इस निर्णय के बाद प्रदेश में घुमंतू व अर्धघुमंतू जनजातियों की संख्या 24 से बढ़कर 29 हो गई थी।
विज्ञापन

इस फैसले को छह वर्ष बीत जाने के बावजूद इन जातियों के लोगों को आज भी घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजातियों को मिलने वाली सुविधाएं और लाभ नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed