{"_id":"688e64b7703dcaf8300c96e1","slug":"the-camper-riders-broke-the-windows-of-three-vehicles-and-fled-narnol-news-c-196-1-nnl1004-127904-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ कर भागे कैंपर सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ कर भागे कैंपर सवार
Sun, 03 Aug 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 15घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। स्रोत-संवाद
मंडी अटेली। कस्बे में रेवाड़ी रोड स्थित वेयर हाउस के नजदीक शनिवार को शाम करीब 4.30 बजे एक सफेद रंग की कैंपर में बैठक कर आए युवकों ने शीशे तोड़ कर तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जांच कर रही है।
एक सफेद रंग की कैंपर में बैठकर आए 4 से 5 युवक वेयर हाउस के समीप रुके और दो कार व एक बोलेरो कार पर लोहे की छड़ व राड से ताबड़तोड़ वार किए और गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। घटना को लेकर कस्बे के लोगों में बेचैनी बनी हुई है। पूर्व जिला पार्षद अश्वनी कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. जितेंद्र पाल, अनिल प्रधान आदि ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तीनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।