{"_id":"696bd3f4cdb2bd3bd702b567","slug":"the-building-of-a-primary-school-in-the-district-will-be-painted-narnol-news-c-17-rtk1054-796052-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: जिले के एक प्राइमरी स्कूल की इमारत पर होगा रंग-रोगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: जिले के एक प्राइमरी स्कूल की इमारत पर होगा रंग-रोगन
विज्ञापन
17jjrp08- बेरी क्षेत्र के सरकारी स्कूल की बिल्डिंग जिसका रंग-रोगन उतरा हुआ है। स्रोत-शिक्षा व
झज्जर। महेंद्रगढ जिले के एक प्राइमरी स्कूल की इमारत पर रंग-रोगन कराया जाएगा। इसके लिए मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने बजट जारी किया है। प्रदेश के 1,019 प्राइमरी स्कूलों के लिए 20 करोड़ 10 लाख 42 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है।
मौलिक शिक्षा विभाग ने माइनर कार्यों के लिए जारी 95 कराेड़ रुपये में से 20.10 करोड़ रुपये का बजट स्कूल इमारतों के रंग-रोगन करवाने के लिए जारी किया गया है। यह राशि शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के राज्य परियोजना निदेशक को स्कूलों में रंग-रोगन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दी जाएगी।
विभाग की तरफ से अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग बजट जारी किया गया है। यह बजट 1,019 सरकारी प्राथमिक स्कूलों के 11,169 कमरों में रंग-रोगन पर खर्च किया जाएगा। प्राइमरी स्कूलों में इस समय 3,41,151 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यह जानकारी प्रदेश के सभी ज शिक्षा अधिकारियों को भी पत्र के माध्यम से जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
जिले के कई सरकारी स्कूल ऐसे में हैं जिन पर कई सालों से रंग-रोगन नहीं हुआ है। ऐसे स्कूलों में सीमेंट तक दिखाई देने लगी है। अधिकतर प्राइमरी स्कूलों को रंग-रोगन करवाने की जरूरत पड़ रही थी।