{"_id":"69c6d616c9d6d67cbb077cf9","slug":"the-budget-was-presented-at-the-municipal-council-meeting-narnol-news-c-196-1-nnl1004-137758-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका की बैठक में प्रस्तुत किया बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका की बैठक में प्रस्तुत किया बजट
Sat, 28 Mar 2026 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी नगर पालिका कार्यालय में सचिव ललित गोयल व चेयरमेन प्रिया सैनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को वित्त वर्ष के बजट को लेकर बैठक हुई। इस दौरान 2026-2027 आमदनी व खर्चे की रिपोर्ट के साथ बजट प्रस्तुत किया गया।
बैठक में नौ पार्षद व एक मनोनीत पार्षद मौजूद रहे। बैठक के लिए उपस्थित पार्षदों से जरूरी कोरम पूरा होने के बाद बजट बैठक शुरू की। सचिव ने बताया कि नगर पालिका नांगल चौधरी के द्वारा 2026-2027 साल में प्रस्तावित आय बजट 12 करोड़ 38 लाख रुपये का है।
यह साल 2025-2026 में 8 करोड़ 12 लाख रुपये था। लेकिन इस बार बजट में बढ़ोतरी की गई है, जिससे ज्यादा विकास कार्य होने की उम्मीद की जा रही है। विकास शुल्क, फायर टैक्स, प्रोपर्टी टैक्स, किराया, बिजली टैक्स, स्टांप ड्यूटी, बिल्डिंग फीस सहित अन्य कई प्रकार से आय होगी।
विज्ञापन
नगर पालिका सचिव ललित गोयल ने बताया कि जल्द ही सभी वार्डों में अधूरे पडे़ विकास कार्यों को पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने सभी वार्डों के पार्षदों से वार्डों में रुके हुए विकास कार्यों की लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। ताकि बजट पास कर सभी वार्डों में विकास कार्य तेजी से करवाए जांए। जिससे लोगों को पानी, रोड, बिजली, सीवर लाइन जैसी सुविधाएं उचित ढंग से मिल सके।