{"_id":"6a8619f972fb50dcba0b6360","slug":"the-bjp-government-is-playing-a-cruel-joke-on-the-youth-kamal-diwan-narnol-news-c-197-1-snp1003-159060-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार युवाओं के साथ क्रूर मजाक कर रही : कमल दिवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार युवाओं के साथ क्रूर मजाक कर रही : कमल दिवान
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत से पंचकूला में हुए प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार, जि
- फोटो : samvad
सोनीपत। हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से कार्यरत युवाओं की सेवाएं नियमित करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को पंचकूला में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की संयुक्त अध्यक्षता में हुए प्रदर्शन में सोनीपत कांग्रेस ने शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान के नेतृत्व में भाग लिया।
शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ क्रूर मजाक कर रही है। एचकेआरएन के माध्यम से युवाओं को स्थायी रोजगार देने के बजाय संविदा व्यवस्था में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा देश और प्रदेश का भविष्य हैं। सरकार को उनके भविष्य से खिलवाड़ बंद करना चाहिए। उन्होंने सभी एचकेआरएन कर्मियों की सेवाएं जल्द नियमित करने और पारदर्शी तरीके से स्थायी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की।
ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि एचकेआरएन की नीति से ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी प्रभावित हैं। युवाओं को स्थायी रोजगार और सम्मानजनक भविष्य देना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन सरकार युवाओं को स्थायी रोजगार देने के बजाय अस्थायी व्यवस्था के जरिए भ्रमित कर रही है। कांग्रेस युवाओं के अधिकारों के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाती रहेगी।
प्रदर्शन में पूर्व मंत्री जगबीर मलिक, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव जयवीर सिंह और महासचिव राजेश सेवली भी पहुंचे।