फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The BJP achieves victory only through hard work at the booth level: Dr. Archana Gupta

बूथ स्तर की मेहनत से ही मिलती है भाजपा को जीत : डाॅ. अर्चना गुप्ता

Wed, 24 Jun 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The BJP achieves victory only through hard work at the booth level: Dr. Archana Gupta
फोटो 11सीएल फार्म हाउस में कार्यक्रम के दौरान मौजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता।संव - फोटो : 1
नारनौल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ की हड्डी है और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत ही पार्टी की जीत की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भाजपा का मूल मंत्र बूथ जीता, चुनाव जीता को बताया। जब बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पसीना बहाकर एक-एक वोट बटोरकर भाजपा की झोली में डालते हैं तभी सरकार बनती है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने नारनौल स्थित सीएल फार्म हाउस में कही। इससे पहले जिलाध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव, नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं ने उनका फूलमालाओं और पुष्प गुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने इस मौके पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी ने 24 जून 1975 में आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अर्चना ने वरिष्ठ भाजपा नेता रामबिलास शर्मा और गोविंद भारद्वाज का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान राजनीतिक विरोधियों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि संजय गांधी के नेतृत्व में जबरन नसबंदी अभियान चलाया गया, 12 साल से लेकर बुजुर्गों तक को नसबंदी के विवश किया गया जिससे पूरे देश में त्राहि-त्राहि मंच गई।
प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव व अजीत कलवाड़ी, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा, मुकेश गौड़, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद भारद्वाज सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इन जगहों पर प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत
भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने महेंद्रगढ़ बार्डर पर गांव बूचावास में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता का पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इसी तरह भालखी, टटला चौक, ग्राम पंचायत नसीबपुर में ग्रामीणों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। आर्यव्रत सेवा न्यास, जिला बार एसोसिएशन, आरडब्ल्यूए हुडा, युवा मोर्चा, रोटरी क्लब, जलेबी गली में व्यापार वर्ग, वाल्मिकी सभा, गौड़ ब्राह्मण सभा, जिला परिषद, सैनी समाज, अग्रवाल समाज, सोनी होटल में स्वर्ण समाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नारनौल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed