{"_id":"68657bbaed537bbf170b9fd6","slug":"the-authorities-could-not-solve-the-problem-of-waterlogging-at-five-places-in-the-city-even-in-30-years-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118211-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर के पांच स्थानों पर 30 सालों में भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं कर पाए जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर के पांच स्थानों पर 30 सालों में भी जलभराव की समस्या का समाधान नहीं कर पाए जिम्मेदार
Thu, 03 Jul 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका शहर के पांच स्थानों पर 30 साल में भी जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाई। हर साल बरसात के मौसम में इन स्थानों पर जलभराव होने से करीब दस हजार की आबादी परेशानी उठाने को मजबूर हैं।
शहर के मोहल्ला महायचान, बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल, मोहल्ला कुम्हारान व खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। नपा की ओर से बरसाती सीजन शुरू होने से पहले पानी निकासी के दावे किए जाते हैं, लेकिन इन स्थानों पर हर साल जलभराव होता है।
शहर के मोहल्ला महायचान सबसे नीचाई वाला क्षेत्र होने के कारण यहां जलभराव होता है। मोहल्लावासी लंबे समय से उपायुक्त, विधायक व नगर पालिका के अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। कमोवेश यह हालत बस स्टैंड की है। मंगलवार को हुई 33.5 एमएम बारिश के कारण जलभराव होने पर पंप से निकाला गया था।
विज्ञापन
हर साल बरसाती सीजन में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं नागरिक अस्पताल के पुराने भवन का एक हिस्सा काफी निचाई पर है लेकिन जिम्मेदारों की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए कभी प्रयास तक नहीं किए गए। खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय में हालात है कि हर बार बारिश के सीजन में कार्यालय में पहुंचने तक को जगह नहीं बचती।
नपा व जन स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया जाने के बाद भी समाधान नहीं है। अनाज मंडी में बारिश के पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव हो जाता है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। इस मार्ग पानी की निकासी के लिए नाली भी नहीं है, ताकि पानी नालियों में चला जाए।
-- -- -- -- --
मोहल्ला महायचान में बारिश के मौसम में हर साल जलभराव से परेशानी होती है। बारिश का पानी घरों तक पहुंच जाता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए लंबे समय से प्रशासन से लेकर नपा व अधिकारियों विधायकों तक गुहार लगाई जा रही है। कोई समाधान नहीं हुआ। - गिंदो देवी, गृहिणी
-- -- -- -- --
मोहल्ला कुम्हारान में बारिश के मौसम में हर बार जलभराव होता है। नगर पालिका की ओर से गत वर्ष भी जलभराव से निपटने के दावे किए थे, लेकिन जलभराव होने के बाद महज एक दिन ही पंप सेट लगाया गया था। स्थायी समाधान के लिए नाले तक नहीं बनाए गए हैं। - दीपक, दुकानदार
-- -- -- -- -
अनाज मंडी मार्ग पर बारिश के मौसम में पानी भर जाता है। इसके कारण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने वालों को परेशानी होती है। इसके साथ-साथ यह मार्ग टूटा हुआ है। इस मार्ग को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं।- नीरज सैनी, दुकानदार
-- -- -- -- -
नागरिक अस्पताल में पुराने क्वार्टरों के पास पानी भर जाता है। पुराने क्वार्टरों में एचआईवी, टीबी, व सर्जन डॉ. मरीजों की जांच करते हैं। पानी की निकासी नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी होती है। यह समस्या वर्षों से चली आ रही है, लेकिन समाधान नहीं हो पाया है। - महाबीर प्रसाद शर्मा, दुकानदार
-- -- --
- वर्जन:
नगर पालिका की ओर से हाल ही में कुछ नालों का निर्माण कराया जा चुका है, जबकि कई वार्डों में पानी निकासी के लिए योजनाएं तैयार की जा रही हैं। बारिश के मौसम में जलभराव से निपटने के लिए नपा के पास पर्याप्त संसाधन हैं। दो पंपसेट और इंजन की व्यवस्था है। जरूरत पड़ने पर अन्य विभागों का सहारा लिया जाएगा। - रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका