{"_id":"66feed63c8f51db2270afd24","slug":"the-audience-was-mesmerized-after-watching-dhanush-yagya-and-laxman-parashuram-dialogue-narnol-news-c-196-1-nnl1003-116756-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: धनुष यज्ञ और लक्ष्मण-परशुराम संवाद देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
Fri, 04 Oct 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
नारनाैल। अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब के रंग मंच पर भगवान नारायण सेवा संस्था द्वारा आयोजित रामलीला में बुधवार रात धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद की लीला का मंचन किया गया।
रामलीला का शुभारंभ समाजसेवी एडवोकेट राजकुमार यादव, डॉ. अमित गुप्ता व कन्हैयालाल निर्मल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रवक्ता सुरेन्द्र जैन ने बताया कि भगवान नारायण सेवा संस्था रजिस्टर्ड द्वारा श्री कृष्णा ड्रामेटिक क्लब अनाज मंडी के मंच से कलाकारों ने धनुष यज्ञ और लक्ष्मण परशुराम संवाद का भावपूर्ण मंचन किया। शिव धनुष टूटने के बाद क्रोध में मंच पर भगवान परशुराम का आगमन होता। भगवान परशुराम व लक्ष्मण में काफी देर तक संवाद होता है। बात बढ़ती देख भगवान राम उठते हैं और परशुराम जी के क्रोध को शांत करते हैं। परशुराम ने राम की परीक्षा लेने के लिए राम को अपना धनुष देकर उस पर चाप चढ़ाने की कहते हैं। राम सहज ही धनुष पर चाप चढ़ा देते हैं जिससे उन्हें विश्वास हो जाता है कि ईश्वर का अवतार हो गया है। रामलीला प्रभारी दयानंद सैनी मंत्री ने बताया कि रात रामलीला में राम का अभिनय अभिषेक सोनी, लक्ष्मण का ध्रुव वर्मा, विश्वामित्र का कनिष्क कोहली, जनक का संजय गोयल, परशुराम का मनोज निर्मल, रावण का आनंद मुकेश साकाल तथा बाणासुर का भारत भूषण कंछल ने अभिनय किया।