फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The atmosphere of the city remained devotional during Prabhat Ferry

Mahendragarh-Narnaul News: प्रभात फेरी के दौरान भक्तिमय बना रहा शहर का वातावरण

Sun, 25 May 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 25 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
The atmosphere of the city remained devotional during Prabhat Ferry
फोटो नंबर-16मोती नगर में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। धार्मिक और सामाजिक संस्था प्रभात फेरी संगठन ने रविवार सुबह मोहल्ला मोती नगर नजदीक मनसा माता मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली।
विज्ञापन

प्रभात फेरी के मुख्य यजमान यादराम सैनी को परिवार सहित ठाकुर जी और निशान का पूजन करवाया गया। इसके बाद गीता पाठ कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। प्रभात फेरी में भक्तजन राधा नाम संकीर्तन करते हुए मुख्य यजमान के निवास स्थान से हुडा सेक्टर व सिंघाना रोड वापिस यजमान के निवास पर पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह प्रभात फेरी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। संगठन के मीडिया प्रभारी सोमदेव शर्मा बताया कि ठाकुर जी की शोभायात्रा में विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र के साथ महिलाएं व पुरुषों राधा नाम का स्मरण करते हुए चल रहे थे। इस दौरान राधा रानी के जयकारों से शहर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। अंत में आरती के पश्चात सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed