फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   the application date in haryana kindriya vidyalaya was extended 25 april

हकेंविवि में दाखिले की आवेदन तिथि 25 अप्रैल तक बढ़ाई

Tue, 07 Apr 2020 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
the application date in haryana kindriya vidyalaya was extended 25 april
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़। - फोटो : Narnol
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) में शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए जारी दाखिला प्रक्रिया के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल 2020 कर दी गई हैं। विश्वविद्यालय में उपलब्ध स्नातक, स्नातकोत्तर, एमफिल, पीएचडी पाठ्यक्रम की 1858 सीटों पर दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2020 के आधार पर किए जा रहे हैं। सीयूसीईटी-2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बीती 16 मार्च से जारी हैं।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया के बाद स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आगामी 30 और 31 मई को तथा शोध पाठ्यक्रमों के लिए 6 और 7 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते देशभर में बने हालातों को देखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने जाने का लाभ अभ्यर्थियों को होगा। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय विभिन्न शैक्षणिक मोर्चे और संसाधनों के विकास के स्तर पर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हैं। विश्वविद्यालय के सीयूसीईटी-2020 के नोडल ऑफिसर डॉ. फूल सिंह ने बताया कि सीयूसीईटी-2020 के माध्यम से विभिन्न 14 केंद्रीय विश्वविद्यालयों और 4 स्टेट यूनिवर्सिटी के लिए दाखिला प्रक्रिया चल रही हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय स्नातक कोर्स की 518, स्नातकोत्तर की 1132, एमफिल की 36 और पीएचडी पाठ्यक्रमों की 172 सीटों के लिए दाखिले कर रहा हैं। इसके लिए वेबसाइट पर लॉगइन कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदक हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की वेबसाइट से भी प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं तथा विस्तृत विवरण देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed