फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The accused was arrested for giving drugs

बंदी को नशीला पदार्थ देने के फिराक में था आरोपी, गिरफ्तार

Thu, 27 Feb 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
The accused was arrested for giving drugs
नसीबपुर जिला जेल से कोर्ट में पेशी पर लाए गए बंदी को एक युवक माचिस की डिब्बी में सुल्फा व नशे की टैबलेट देने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ लहरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पांच ग्राम सुल्फा व 47 नशे की टैबलेट बरामद हुई हैं। आरोपी को पुलिस ने वीरवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि नसीबपुर जेल से पुलिस की ज्यूडिशियल गारद आरोपियों को पेशी पर लेकर लकोर्ट आई थी। बुधवार दोपहर करीब एक बजे आरोपी लहरोदा निवासी संदीप पेशी पर आए अपने एक जानकार आरोपी को कुछ सामान देने की फिराक में था। मना करने पर भी आरोपी बंदी के नजदीक आ रहा। पुलिस को शक हुआ और आरोपी तलाशी ली। आरोपी के पास माचिस की डब्बी में सुल्फा व नशे की टैबलेट मिली। इसकी सूचना महावीर चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed