फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Thanks to the martyrs, we are breathing in the open air

Mahendragarh-Narnaul News: शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में ले रहे हैं सांस

Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Thanks to the martyrs, we are breathing in the open air
फोटो नंबर-10नारनौल में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाते वि​भिन्न संस्थाओं के सद
नारनौल। देश की आजादी के महानायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों और अमर वीर शहीदों की याद में दुग्ध अभिषेक के साथ एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर व पुष्पांजलि अर्पित किए गए। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार शाम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

नारनौल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा देश की आजादी के महानायकों के आदर्शों पर चलकर युवा पीढ़ी देश निर्माण में मुख्य भूमिका अदा कर सकती है। रोटरी क्लब के पूर्व प्रधान विजय जिंदल ने कहा शहीदों की बदौलत हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता देव शर्मा ने कहा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की बदौलत देश आजाद हुआ और लाल किले पर तिरंगा फहराया गया। शहीदों की प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर उनको नमन करना हम सब का नैतिक दायित्व बनता है।
विज्ञापन


स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा सरकार एसटीएफ के सदस्य डॉ. आरके जांगड़ा विश्वकर्मा ने कहा कि एक दीया अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों, अमर वीर शहीदों एवं महापुरुषों की याद में राज्य भर में कार्यक्रम को आयोजन कर युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया जायेगा। उन्होंने कहा स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलते हुए देश को बांटने वाली नकारात्मक शक्तियों के उद्देश्यों को हमें सफल नहीं होने देना है। उन्होंने कहा सनातन धर्म व भारत एक दूसरे के पूरक हैं और सनातन धर्म मजबूत होगा तो भारत मजबूत होगा और जब भारत मजबूत होगा तो सनातन धर्म मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शिवम कुमार, विजय जिंदल, लोकेश कुमार, देव शर्मा, राजेश कुमार, अरुण शर्मा, अजय कुमार, सूर्यवर्धन सिंह, धैर्यवर्धन सिंह, बल्लू जैन,अमित अग्रवाल व नवीन कौशिक आदि विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed