{"_id":"66332ba428f3561f9e0ceeb5","slug":"terror-of-miscreants-in-narnaul-targeted-woman-going-home-from-school-stole-1200-meters-of-wire-from-pole-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारनौल में बदमाशों का आतंक: स्कूल से घर जा रही महिला को निशाना बनाया, बिजली के खंभों से 1200 मीटर तार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में बदमाशों का आतंक: स्कूल से घर जा रही महिला को निशाना बनाया, बिजली के खंभों से 1200 मीटर तार चोरी
Thu, 02 May 2024 11:29 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 02 May 2024 11:29 AM IST
सार
नारनौल पुलिस शिकायत में बताया कि तीन अप्रैल की रात को सूचना मिली कि तीन खंभों को तोड़कर बिजली के तार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है। जिसके बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस दौरान बिजली निगम को करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
नारनौल पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
नारनौल में महिला शिक्षक की सोने की चेन तोड़ने का मामला सामने आया है। शिक्षका पैदल अपने घर जा रही थी। इस दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर आए और सोने की चेन तोड़ कर भाग गए। पुलिस ने महिला शिक्षका की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में हुडा सेक्टर निवासी मंजू यादव ने बताया कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोरासी में प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। बुधवार को वह आदर्श विद्यालय नारनौल में मार्किंग ड्यूटी करके दोपहर को अपनी भाभी प्रमिला के साथ स्कूटी पर घर जा रही थी। उसकी भाभी ने उसे सीएल स्कूल के तिराहे के पास छोड़ दिया। वहां से वह पैदल अपने घर जा रही थी। तभी बाइक पर सवार दो लड़के आए और गले से सोने की चेन छीन कर भाग गए। पुलिस ने शिक्षका की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीन बिजली के खंभों को तोड़कर 1200 मीटर तार चोरी, 90 हजार का भी हुआ नुकसान
नारनौल क्षेत्र में 11 केवी आसरावास एपी और मोरूंड 11 केवी एपी लाइन के तीन खंभे तोड़कर 1200 मीटर बिजली के तार चोरी करने का मामला सामने आया है। जिससे बिजली निगम को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस शिकायत में बताया कि तीन अप्रैल की रात को सूचना मिली कि तीन खंभों को तोड़कर बिजली के तार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए है। जिसके बाद बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस दौरान बिजली निगम को करीब 90 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।