फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ten year wait is over, soon construction will start on State Highway 148B

दस वर्ष का इंतजार खत्म, जल्द ही होगा स्टेट हाईवे 148बी पर निर्माण शुरू

Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Ten year wait is over, soon construction will start on State Highway 148B
क्षेत्रवासियों के लिए खुशखबरी है। लोगों का दस वर्ष का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। जल्द ही ओल्ड स्टेट हाईवे 148 बी का निर्माण कार्य शुरू हो सकता है। हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एचएसआरडीसी) ने रिकॉल किए गए टेंडर बुधवार को तकनीकी रूप से खोल दिए हैं। अब विभाग के उच्च अधिकारियों से तकनीकी तथा वित्तीय स्वीकृति का इंतजार रहेगा। स्वीकृति आने के बाद विभाग की आगे की कार्रवाई शुरू कर देगा। अभी निर्माण कार्य शुरू होने में दो से तीन महीने और लग सकते हैं। विभाग की ओर से पेड़ों की कटाई के लिए अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है। जल्द ही पेड़ कटाई का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले आठ वर्षों से नारनौल-महेंद्रगढ़-चरखी दादरी स्टेट हाईवे नहीं बन पा रहा। हुड्डा सरकार ने 2012 में इस सड़क को स्टेट हाईवे घोषित किया था। उसके बाद 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने इसको राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दे दिया था। बाद में इसको दोबारा डीनोटिफाई कर इसे स्टेट हाईवे में बदल दिया गया। अब एचएसआरडीसी की ओर से रोड बनाने की कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को तकनीकी रूप से टेंडर ओपन हो चुके हैं। जल्द इस पर काम शुरू हो जाएगा। वर्तमान में रोड की हालत जर्जर हो रखी है। 15 से 20 फुट लंबे गड्ढ़े हो रखे हैं। नारनौल से महेंद्रगढ़ 25 किलोमीटर दूरी तय करने में एक घंटे का समय लग जाता है। रोड बन जाने के बाद गाड़ियों की रफ्तार बढ़ जाएगी। 25 किलोमीटर का रास्ता मात्र 25 मिनट में तय हो जाएगा।
विज्ञापन

19 महीने में प्रदेश सरकार टेंडर ओपन तक पहुंची
बता दें कि एनएएचआई ने जून 2020 में नारनौल से चरखी दादरी रोड को डिनोटिफाई कर दिया था। डिनोटिफाई होने के बाद प्रदेश सरकार द्वारा रोड बनाया जाना था। इस रोड का नाम ओल्ड स्टेट हाईवे 148बी दिया गया। सरकार ने इस रोड को बनाने के लिए एजेंसी तलाश करने में एक वर्ष से अधिक समय लगा दिया। एक वर्ष बाद 2021 में एचएसआरडीसी को रोड बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए। सरकार की ओर से 298 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। जुलाई माह में डीपीआर के लिए टेंडर लगाए गए थे। 16 नवंबर को टेंडर लगाए गए जो 4 जनवरी को ओपन किए गए थे। मात्र एक कंपनी टेंडर लगाए जाने की वजह से उसी दिन टेंडर रिकॉल किए। बुधवार को टेंडर ओपन दोबारा ओपन किए गए हैं। अभी रोड का निर्माण कार्य शुरू होने में दो महीने का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

132 फुट चौड़ी बनेगी रोड
यह रोड एचएसआरडीसी की ओर से 132 फुट चौड़ी बनाई जाएगी। बीच में लगभग तीन फुट का डिवाइडर भी होगा। रेलवे ओवर ब्रिज के साथ दूसरा ओवरब्रिज भी बनाया जाने का प्रावधान भी है। यह शहर के बीचों बीच गुजरेगा तथा नांगल सिरोही गांव के पास बाईपास होकर गुजरेगा।
महेंद्रगढ़-नारनौल को 16 जिलों से जोड़ने वाला हाईवे
महेंद्रगढ़, नारनौल को प्रदेश के 16 जिले इसी हाईवे के जरिये जुड़ते हैं। दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत व कैथल को जोड़ने के लिए यह हाईवे उपयोग होता है। राजस्थान के कोठपुतली से पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल को भी यही हाईवे जोड़ता है।

बुधवार को तकनीकी टेंडर ओपन हो चुके हैं। दो एजेंसियों ने इसके लिए आवेदन किया है। तकनीकी एवं वित्तीय अप्रवूल आने के बाद विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
-सतेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसआरडीसी।
हमने अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। एचएसआरडीसी को पेड़ों की कटाई के लिए पैसा जमा करवाना होगा। उसके बाद ही पेड़ों की कटाई की मंजूरी मिल पाएगी।
-नरेंद्र सिंह, रेंज अधिकारी, वन विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed