फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tempo lost balance due to tire burst, one killed, 12 injured

Mahendragarh-Narnaul News: टेंपो का टायर फटने से बिगड़ा संतुलन, एक की मौत, 12 घायल

Fri, 14 Jul 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 14 Jul 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tempo lost balance due to tire burst, one killed, 12 injured
नारनौल। बाछाेद हवाई पट्टी के पास टेंपो का टायर फट गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ने से पलट गया। इस हादसे में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। सभी लोग अमरपुर जोरासी से गांव के ही टेंपों में सवार होकर 13 व्यक्ति अटेली में शोक सभा में शामिल होकर वापिस आ रहे थे। घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया। गांव अमरपुर जोरासी निवासी मातादीन सहित 13 व्यक्ति शुक्रवार सुबह अटेली में एक व्यक्ति की शोक सभा में शामिल होने के लिए गए थे। वह वापस टेंपो में सवार होकर बाछोद हवाई पट्टी के पास पहुंचे ही थे कि टेंपो का टायर फट गया। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया। प्राथमिक जांच कर चिकित्सकों ने माताराम को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल होने वालों में टिंकू, नटवर, सोनू, ताराचंद, लीलाराम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed