फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Temperatures continue to rise, Narnaul mercury reaches near 40

Mahendragarh-Narnaul News: तापमान में लगातार बढ़ोतरी, 40 के पास पहुंचा नारनौल पारा

Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Temperatures continue to rise, Narnaul mercury reaches near 40
फोटो नंबर-17नारनौल में तेज धूप से बचने के लिए बच्चे को चुन्नी ओढ़ाकर ले जाती महिला। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मार्च माह के अंत में ही अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और रात के तापमान में भी 1.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेज धूप के कारण दोपहर के समय लोगों के आवागमन में कमी आई है। वहीं, लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाव के लिए सिर और मुंह को ढक कर घरों से बाहर निकल रहें हैं। संभावना हैं कि आगामी दिनों में तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस समय क्षेत्र में पश्चिमी हवाएं चल रही है, जो वातावरण से नमी सोखने का कार्य करती है। वातावरण में नमी नहीं होने के कारण मौसम गर्म रहता है। उन्होंने बताया कि बुधवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिस कारण तापमान में बढ़ोतरी और तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। बुधवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मार्च माह के अंत में जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, लोगों के बीच ठंडे पेय पदार्थों की मांग भी बनी हुई है। इस समय गन्ने का रस, पपीता शेक जैसे पेय पदार्थों की मांग बढ़ी है। गर्मी का मौसम शुरू होते ही मुख्य सड़क मार्गों और मुख्य बाजारों में गन्ने के रस की अस्थाई दुकान लग गई है, जो मार्च से अगस्त माह तक 5 महीनों तक रोजगार का साधन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed