फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Temperature increased, AQI reached 201

Mahendragarh-Narnaul News: तापमान में हुई बढ़ोतरी एक्यूआई पहुंचा 201

Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Nov 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased, AQI reached 201
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है। जिसकी वजह से तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी काफी सुधार देखने को मिला है। रविवार को 201 के पास एक्यूआई पहुंच गया है, जो आमजन के लिए राहत की बात है। मौसम विशेषज्ञ और पर्यावरण विद डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बार-बार हवाओं की दिशा में बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दो तीन दिन से इस मौसम प्रणाली की वजह से मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हल्की पुरवाई चलने से और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बताया कि रविवार सायं 6 बजे नारनौल का वायु गुणवत्ता सूचकांक 201 पर पहुंच गया है। वर्तमान परिदृश्य में जिला महेंद्रगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक सामान्य स्थिति में पहुंच गया है। जो आमजन के लिए राहत की खबर है। रविवार को जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश: 27.5 और 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 12.8 और 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed