फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tehsildar listened to people's problems at camp office

Mahendragarh-Narnaul News: कैंप कार्यालय में तहसीलदार ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Wed, 24 Apr 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 24 Apr 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar listened to people's problems at camp office
फोटो संख्या:59- लघु सचिवालय में आयोजित कैंप कार्यालय में ​लोगों की ​शिकायत सुनते तहसीलदार मदनला
महेंद्रगढ़। कैंप कार्यालय में मंगलवार को तहसीलदार मदनलाल शर्मा ने आमजन की शिकायतें सुनीं। इस बार कैंप कार्यालय में 16 नागरिकों की शिकायतें आई, जिनमें से अधिकांश का मौके पर निपटान किया।
विज्ञापन

तहसीलदार के सामने अवैध कब्जे, बिजली, पानी, पीपीपी व राजस्व सहित कई अन्य मामले भी आए, जिनको उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त मोनिका गुप्ता व एसडीएम संजीव कुमार नारनौल में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण नहीं पहुंच सके थे। तहसीलदार मदनलाल ने कहा की कैंप कार्यालय में मिलने वाली शिकायतों का अधिकारी स्वयं के स्तर पर समाधान करें। साथ ही लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई की समीक्षा भी करें जिससे लोगों को त्वरित समाधान मिल सके। इस मौके पर एसडीओ गजानंद, एसडीओ कृष्ण कुमार, कृष्णपाल, प्रवीन कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र लांबा, अनिल कुमार, अनिता भालोठिया, रवि तंवर बसई, विजेंद्र सिंह कुंडू आदि अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed