फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teenager sent to Nari Niketan, 5 accused arrested

नारी निकेतन भेजी किशोरी, 5 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 10 May 2014 01:22 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Sat, 10 May 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
बुचौली गांव से गायब किशोरी को थाना पुलिस ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया,जहां उसने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया है। वहीं थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रवीण समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी पर दुष्कर्म और उसके सहयोगियों पर पॉस्को के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रवीण को तीन दिन की रिमांड पर लिया है। फरार आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। गिरफ्तार एक आरोपी आगरा का रहने वाला है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर पुलिस पर भारी दबाव बन रहा था। 11 गांव के लोगों ने महापंचायत की घोषणा कर रखी थी। इसी को देखते हुए पुलिस की तीन टीम किशोरी और उसे लापता करने वालों की तलाश में छापेमारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात पुलिस को कामयाबी मिल गई और किशोरी तथा मुख्य आरोपी प्रवीण निवासी मेघनावास को पकड़ लिया। शुक्रवार को पुलिस ने किशोरी का नारनौल सामान्य अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद बयान दर्ज कराने के लिए उसे कोर्ट में पेश किया, जहां उसके 164 के बयान दर्ज हुए।

किशोरी ने परिजनों के साथ जान से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। इसके अलावा मुख्य आरोपी प्रवीण से भी पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस के अनुसार नारनौल के महाबीर चौक से लड़की को बृहस्पतिवार रात बरामद किया गया।

तनाव को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। डीएसपी शरीफ सिंह ने बताया कि आरोपी प्रवीण के खिलाफ दुष्कर्म और उसके सहयोगियों पर पॉस्को के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि प्रवीण के अलावा दीपक पुत्र अभय, वीरेंद्र पुत्र ब्रहमप्रकाश निवासी मेघनावास, देवेंद्र पुत्र विजय सिंह निवासी सीगड़ और मोनू पुत्र कमल यादव निवासी आगरा यूपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मुख्य आरोपी रिमांड पर लिया
पुलिस ने कुछ और फरार आरोपियों का पता लगाने के लिए प्रवीण को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए उससे पूछताछ की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का रिमांड मांगा गया था। कोर्ट ने पुलिस की अर्जी को मंजूर करते हुए रिमांड स्वीकार कर लिया। वहीं लड़की कोर्ट में दिए बयान में घर जाने से साफ इंकार कर दिया।

28 अप्रैल को हुई थी लापता
गांव बुचौली से 28 अप्रैल किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने मेघनवास के तीन नामजद प्रवीण, दीपक और सोनू के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन की। इसके बाद पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें लगातार दिन-रात जिले व राज्य से बाहर से छापेमारी कर रही थी। लेकिन करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं मिला। पुलिस जहां-जहां जाती आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर पहले से ही वहां से फरार हो जाता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की लड़की राजस्थान के एक चर्चित शहर में है तो पुलिस की एक टीम लड़की को बरामद करने के लिए वहां रवाना हो गई। डीएसपी शरीफ सिंह के साथ विशेष टीम का गठन किया गया।

दस दिन सुर्खियों में रहा मामला
पिछले दस दिनाें से लड़की को भगा कर ले जाने का यह मामला सुर्खियों में था। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने थाने में प्रदर्शन किया था। नारनौल-महेन्द्रगढ स्टेट हाई वे को भी जाम कर दिया था। पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करके मामले को हवा दे दी थी। लड़की की बरामदगी को लेकर पुलिस द्वारा बरती जा रही लापरवाही के विरोध में दो दिन पूर्व क्षेत्र के 11 गांवों की महापंचायत भी हुई थी। पंचायत में 24 घंटे के अंदर लड़की की बरामदगी की चेतावनी पुलिस को दी गई थी तथा लड़की बरामद न होने की सूरत में रेवाड़ी-सादुलपुर रेल ट्रेक को रोक दिए जाने की धमकी दी थी। विधायक एवं सीपीएस राव दान सिंह को भी ग्रामीणों के बीच पहुंच कर उनसे शांति बनाए रखने की अपील करनी पड़ी थी। इस प्रकारण के चलते क्षेत्र में तनाव का माहौल बना था।

12 दिन में बदले 10 ठिकाने
महेंद्रगढ़ के डीएसपी शरीफ सिंह ने बताया कि लड़की ने मर्जी से लड़के के साथ जाने की बात स्वीकार की है, लेकिन वह नाबालिग है।  उन्होंने बताया कि दोनों गांव से भागकर दिल्ली,आगरा, कुरुक्षेत्र, हिसार, बीकानेर, हनुमानगढ, गंगानगर, जयपुर, राजगढ, लोहारू होते हुए नारनौल आ पहुंचे। पैसे खत्म हो जाने पर आरोपी प्रवीण अपने मोबाइल से किसी साथी को नारनौल पैसे भिजवाने की बात कही थी।

फोन लोकेशन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को नारनौल में धर दबोचा। डीएसपी ने बताया कि लड़की का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया है जिसमें उसने अपने घर ना जाकर नारी निकेतन जाने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म व पोसको एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।


किसी अनहोनी की आशंका के मध्य नजर आरोपी युवक को शुक्रवार भारी सुरक्षा के बीच स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया है। जबकि लड़की को नारी निकेतन करनाल भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।

अमर उजाला ने दी सबसे पहले खबर
थाना पुलिस ने किशोरी को बृहस्पतिवार देर रात राजस्थान से बरामद कर लिया था। यह खबर अमर उजाला ने सबसे पहले प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed