फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teej...There was a lot of buying of kites and strings in the market

Mahendragarh-Narnaul News: तीज...बाजार में पतंग और डोर की हुई जमकर खरीदारी

Sat, 26 Jul 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 26 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Teej...There was a lot of buying of kites and strings in the market
फोटो नंबर-01तीज के त्योहार को लेकर नारनौल में एक दुकान से पतंग खरीदते बच्चे व युवा। संवाद
नारनौल। तीज को लेकर शनिवार को बाजार में पतंगों की दुकानें सजी रहीं। डोर और पतंग की जमकर खरीदारी हुई। तीज 27 जुलाई को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

इसे लेकर शहर के चांदुवाड़ा, पनीगंज, सैन चौक सहित जगह-जगह करीब एक सौ से अधिक पतंग व डोर की दुकानें सजी रहीं। तीज पर पतंगबाजी को लेकर यहां बच्चों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। बच्चे शनिवार सुबह से ही पतंग व डोर की खरीदारी करने में जुटे रहे। रविवार को तीज पर शहर में जमकर पतंगबाजी होगी।
रंगबिरंगी और विभिन्न प्रकार के आकार की पतंगें बच्चों से लेकर बड़ों तक को लुभा रही है। सबसे अधिक अमृतसर स्पेशल, बरेली का ढप्पल, पौना, अद्धा, मंजौला, आदमी पतंग, चील पतंग, मटका, डोरेमोन, तिरंगा, रॉकेट और कार्टून की पतंगों की खरीदारी हुई। पतंग विक्रेता भगत सिंह ने बताया कि बाजार में पतंगें पांच रुपये से लेकर 50 रुपये तक और अमृतसर स्पेशल पतंगें 100 से 150 रुपये तक की है।
विज्ञापन

इसी तरह मांझा 150 से 500 रुपये तक बिक रहा है। पतंग विक्रेताओं ने बताया कि बाजार में आज से पहले पतंगों की बिक्री कुछ खास नहीं थी, लेकिन रविवार को तीज होने के कारण दो दिनों तक पतंगों की बिक्री शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि तीन-चार दिनों से लगा रहा था कि इस बार शायद पतंगों का व्यापार कम रहेगा। परंतु शनिवार को तीज नजदीक आते ही शनिवार को आधा माल बिक चुका है और बाकी रविवार को बिक जाने की संभावना है। पतंग विक्रेताओं ने बताया कि अब दो दिनों से सभी दुकानों पर करीब एक करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed