फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teej celebrations have evolved from traditional maternal-home gifts (*Sindhara*) to online offerings.

Mahendragarh-Narnaul News: मायके के सिंधारे से ऑनलाइन नेग तक पहुंची तीज

Sat, 15 Aug 2026 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Teej celebrations have evolved from traditional maternal-home gifts (*Sindhara*) to online offerings.
फोटो 03 हंसा वर्मा - फोटो : Archive
मंडी अटेली। हरियाली तीज कभी केवल व्रत और पूजा का त्योहार नहीं, बल्कि मायके-ससुराल के रिश्तों और सामाजिक मेलजोल का पर्व भी थी। बेटियों के लिए मायके से सिंधारा आता, उन्हें घर बुलाया जाता और महिलाएं मिलकर झूला झूलतीं, लोकगीत गातीं और पकवान बनाती थीं। समय के साथ व्यस्तता और बदलती जीवनशैली ने इन परंपराओं की रौनक कम कर दी है। अब कई रीति-रिवाज औपचारिकता बन गए हैं। हालांकि महिलाओं में तीज के व्रत और आस्था की परंपरा आज भी कायम है।
विज्ञापन


....................

गांव सैदपुर की 64 वर्षीय शीला काकस ने पुरानी तीज को याद करते हुए बताया कि पहले त्योहार से एक महीने पहले ही पेड़ों पर झूले पड़ जाते थे। महिलाएं और लड़कियां लोकगीत गाते हुए सामूहिक रूप से झूला झूलती थीं। अब न झूले रहे, न उत्साह। लोग अपने तक सीमित हो गए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स:

अटेली निवासी 40 वर्षीय नीलम सोनी ने बताया कि पहले हरियाली तीज पर मायके से बेटियों और बहनों के घर सिंधारा भेजा जाता था और उन्हें मायके बुलाया जाता था। अब समय की कमी के चलते फोन पर पैसे भेजकर रस्म पूरी कर दी जाती है। त्योहारों की बदलती परंपरा चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स:
गुजरवास की हंसा वर्मा ने पुरानी तीज को याद करते हुए बताया कि पहले महिलाएं रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर झूला झूलती थीं। मां बेटियों के लिए सुहालियां, शक्करपारे और मिठाई की कोथली भेजती थीं। लड़कियां चने के बिरवे बोने जाती थीं। अब ये परंपराएं केवल औपचारिकता बनकर रह गई हैं।

फोटो 03 हंसा वर्मा

फोटो 03 हंसा वर्मा- फोटो : Archive

फोटो 03 हंसा वर्मा

फोटो 03 हंसा वर्मा- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed