फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Team selected for state junior level athletics competition

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य जूनियर स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया टीम का चयन

Thu, 03 Oct 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 03 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Team selected for state junior level athletics competition
फोटो नंबर- 15खेल प्रतियोगिता का रिबन काट कर शुभारंभ करते अति​थि। स्त्रोत-आयोजक
मंडी अटेली। 37वीं हरियाणा राज्य जूनियर स्तरीय एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता 13 से 15 अक्तूबर को करनाल के कर्ण स्टेडियम में होगी। उसके लिए जिला एथलेटिक्स टीम का चयन किया गया।
विज्ञापन

गांव सैदपुर में जिला स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता का आयोजन वीरवार को रेजांगला स्पोर्ट्स अकादमी के संचालक ललित डाबड़ की देख रेख में जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव प्रदीप यादव की मौजूदगी में किया गया। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग अंडर 14, 16, 18 व 20 के अंतर्गत हुई। इसमें सभी तरह की दौड़, कूद और थ्रो करवाए गए। जिसमें रेफरी की भूमिका एनआईएस कोच ललित डाबड़, कोच विक्रम डीपीई, हैप्पी यादव एनआईएस कोच, हरीश यादव, अनिल कोच, नीलम कोच एवं नरेंद्र डीपीई ने निभाई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार राजपुरा और विकास यादव सरपंच सैदपुर रहे। प्रतियोगिता में अलग-अलग इवेंट्स में जिन खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया है, वो अब राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स खेल प्रतियोगिता करनाल में महेंद्रगढ़ एथलेटिक्स टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

लड़कियों में सिमरन हर्डल 60 मीटर में प्रथम, लावण ट्राईथलोन में प्रथम, रिद्धिमा जैवलिन में प्रथम, नताशा 600 मीटर, किरण 5000 मीटर, कोमल 100 मीटर, और प्रिया ट्राईथलोन (बी), नियति लंबी कूद अंडर 16 व पायल अंडर 18 में प्रथम रही। लड़कों में दुर्गेश ऊंची कूद और हर्डल में प्रथम, हर्ष 60 मीटर, हिमांशु 100 मीटर, साहिल 200 मीटर, देवेंद्र 800 मीटर, मोहित 10000 मीटर, ध्रुव 1000 मीटर, पुनीत 1500 मीटर, रुद्र ट्राईथलोन (बी), योगेश और परीक्षित लंबी कूद, रोहित डिस्कस थ्रो और अयान ट्राईथलोन और सचिन पेंटाथलोन में प्रथम रहा। इस मौके पर कर्ण कोच तिगरा, रामनिवास पीटीआई व अन्य कोच और समस्त सैदपुर ग्रामवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed