फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   teachers will learn the nuances of yoga, will tell the students the tricks to stay healthy

महेंद्रगढ़-नारनौल: योग की बारीकियां सीखेंगे गुरुजन, विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के बताएंगे गुर

Tue, 21 Feb 2023 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 21 Feb 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
teachers will learn the nuances of yoga, will tell the students the tricks to stay healthy
महेंद्रगढ़। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में 150 अध्यापकों के लिए पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को किया गया। अब गुरुजन पांच दिन योग का प्रशिक्षण लेकर अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्वस्थ रहने के गुर देंगे। पांच दिवसीय शिविर में जिलेभर के विद्यालयों से शिक्षकों को सुबह के सत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थान के प्राचार्य विजेंद्र श्योराण ने कहा की योग वर्तमान समय की आवश्यकता है। इसके बिना स्वस्थ जीवन संभव नहीं है। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग अति आवश्यक है। शिविर के माध्यम से अध्यापक संपूर्ण मनोयोग से जुड़ें ताकि योग की महत्ता और उपयोगिता को समझा जा सके। कार्यक्रम के संयोजक लालसिंह यादव ने बताया कि शिविर में प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाएगा जिसमें योग का परिचय विभिन्न शास्त्रों में योग का स्वरूप, महत्व, योगाभ्यास की वैज्ञानिकता, सूर्यनमस्कार, आसन, प्राणायाम के महत्व, सावधानियों पर प्रकाश डाला जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह, प्रवक्ता मुरारीलाल गुप्ता, प्रवक्ता सुरेंद्र चौधरी, प्रवक्ता नरेश कुमार यादव, प्रवक्ता सूर्यकांत यादव, प्रवक्ता अरूण कुमार, लिपिक अनिल कुमार, लिपिक नितीश जांगड़ा, सुनीता भारद्वाज, सुमन यादव सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यम और नियम अनुशासित जीवन की देते हैं प्रेरणा
वरिष्ठ प्रवक्ता राजेश कुमार दुआ ने कहा कि जीवन में अनुशासन अत्यंत आवश्यक है। योग के आठ अंगों में यम और नियम अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं जिससे हमारा शारीरिक, मानसिक विकास होता है। साथ ही योग हमें शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रखने में सहायक है। महर्षि पतंजलि ने योग को वैज्ञानिकता प्रदान की एवं योग ही मनुष्य को शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक रूप से उन्नत बनाता है। योगाभ्यास हमारे जीवन का आवश्यक अंग होना चाहिए। योगाचार्य निलेश मुदगिल ने प्रथम दिन सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम का अभ्यास कराया और उनका महत्व समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed