फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teachers planted saplings in Madhur Vatika

Mahendragarh-Narnaul News: मधुर वाटिका में शिक्षकों ने किया पौधरोपण

Wed, 16 Jul 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 16 Jul 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Teachers planted saplings in Madhur Vatika
फोटो 1हुडा सेक्टर में स्थित मधुर वाटिका में पौधरोपण करते संतोष मेमोरियल पुनर्वास एवं शोध केंद
नारनौल। शहर के हुडा सेक्टर में स्थित मधुर वाटिका में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत संतोष मेमोरियल पुनर्वास और शोध केंद्र के शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

मधुर वाटिका कभी एक सुनसान क्षेत्र था, जिसे पर्यावरणविद डॉ. आरएन यादव के मार्गदर्शन में समाजसेवी अमरजीत सिंह, स्योकरण, अतर सिंह, रामअवतार बीईओ एवं उनके सहयोगियों ने अथक परिश्रम और समर्पण से हरा-भरा बना दिया। वाटिका में इस समय 1000 से अधिक प्रजातियों के फल और फूलों के पौधे हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी अमरजीत ने सदस्यों का माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। संस्थान के प्राचार्य एवं पर्यावरणविद डॉ. आरएन यादव ने कहा कि एक पौधा न केवल शुद्ध वायु प्रदान करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ वातावरण भी सुनिश्चित करता है। अंत में स्टाफ सदस्य अनीता, मंगला, शुभम, आशु, राजकुमार, गोदावरी, सुरेंद्र ने पौध रोपण कर मधुर वाटिका का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed