{"_id":"578690694f1c1b027d13f172","slug":"teacher-one-plant-one-addmition-in-narnaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक लगाएंगे एक पौधा, लाएंगे एक एडमिशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापक लगाएंगे एक पौधा, लाएंगे एक एडमिशन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्रगढ़। जिले के राजकीय स्कूलों में कार्यरत सभी अध्यापकों को एक पौधा और एक बच्चे का एडमिशन करवाना होगा। ऐसा करने से समाज में जहां एक अच्छा संदेश जाएगा वहीं सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या भी बढ़ेगी। यह आह्वान जिला शिक्षा अधिकारी मुुकेश लावनिया ने खंड महेंद्रगढ़ में प्राचार्यों की मीटिंग में कहा। उन्होंने बताया कि केवल पौधा लगाने से ही जिम्मेवारी खत्म नहीं होगी बल्कि उनका पूरा पालन पोषण करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चा और पौधा दोनों ही समाज और देश हित में होते हैं। अगर पौधा बढ़ेगा तो समाज को फल या छायां देगा तथा बच्चा पढ़ेगा तो समाज और राष्ट्र निर्माण में सहयोग करेगा।
प्राचार्यों ने डीईओ की इस पहल का स्वागत किया और पर्यावरण की दृष्टि से एक सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर लावनिया ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पाए जाने वाले स्कूलों की प्रशंसा की तथा जहां कमियां मिली उन स्कूलों के मुखियाओं को स्कूल की कमियां सुधारने के आदेश दिए। इस मौके पर बीईओ बिजेंद्र सिंह श्योराण ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के बारे में प्राचार्यों को अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि इस अभियान में भाग लेने वाले सरकारी विद्यालय 1 जुलाई से 31 जुलाई तक ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। अगर विद्यालयों में सुविधाएं एवं संसाधन मंत्रालय के अनुरूप होंगे उन्हीं विद्यालयों का चयन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता जिला तथा राज्य स्तर पर आयोजित होगी।