फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tanakpur-Daurai tri-weekly special train starts, there will be stoppage at Narnaul also

Mahendragarh-Narnaul News: टनकपुर-दौराई त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू, नारनौल में भी होगा ठहराव

Thu, 22 Aug 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 22 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Daurai tri-weekly special train starts, there will be stoppage at Narnaul also
नारनौल। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल एवं टनकपुर-दौराई-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 05097 टनकपुर-दौराई त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 30 सितंबर से 29 नवंबर तक (27 ट्रिप) टनकपुर से प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को 18.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 13.40 बजे दौराई पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05098 दौराई-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा एक अक्तूबर से 30 नवंबर तक (27 ट्रिप) दौराई से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को 16.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली जंक्शन, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, श्रीमाधोपुर, रींगस, फुलेरा, किशनगढ़ व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 सेकेंड एसी, 03 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान, 05 द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होगे।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 6 अक्तूबर से एक दिसंबर तक (09 ट्रिप) लालकुआं से प्रत्येक रविवार को 13.10 बजे रवाना होकर सोमवार को 18.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा सात अक्तूबर से दो दिसंबर तक राजकोट से प्रत्येक सोमवार को 22.30 बजे रवाना होकर बुधवार को 04.05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किच्छा, बहेड़ी, भोजीपुरा, इज्जत नगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, बदायूं, सोरों शूकर, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, दौसा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचामन सिटी, मकराना, डेगाना, मेड़ता रोड, गोटन, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, मोकलसर, जालौर, मोदरान, मारवाड़ भीनमाल, रानीवाड़ा, धनेरा, भीलडी, पाटन, महेसाना, सुरेंद्रनगर व वांकानेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 01 सेकेंड एसी, एक सेकेंड मय थर्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 03 साधारण व 02 गार्ड श्रेणी सहित 20 डिब्बे होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed