फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Talents of the goldsmith community were honored.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वर्णकार समाज की प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Mon, 06 Oct 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Talents of the goldsmith community were honored.
फोटो संख्या:52- सोनी धर्मशाला महेंद्रगढ़ में महाराजा अजमीढ़ की जयंती पर छात्रा को सम्मानित करते
महेंद्रगढ़। स्वर्णकार समाज की ओर से महाराजा अजमीढ़ जयंती पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को सोनी धर्मशाला में किया गया। इसमें स्वर्णकार समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान समाज के नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि पहुंचे महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह की ओर से धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। मास्टर अमरसिंह सोनी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अध्यक्षता संघ के प्रधान लक्खीराम सोनी ने की।
विज्ञापन

सांसद ने महाराजा अजमीढ़ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और समाज में एकता, संस्कार एवं सेवा भावना के प्रसार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा अजमीढ़ के आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालन स्वर्णकार संघ महेंद्रगढ़ के प्रधान लक्खी सोनी ने किया। उन्होंने बताया कि सांसद धर्मवीर सिंह ने 11 लाख रुपये, अनिल वर्मा ने एक लाख रुपये, विधायक कंवर सिंह यादव ने 2.5 लाख रुपये और समाजसेवी प्रधान सुरेंद्र बंटी ने एक लाख रुपये देकर धर्मशाला निर्माण में सहयोग किया। समाज के सभी स्वर्णकार बंधुओं ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

स्वर्णकार संघ प्रवक्ता राजू सोनी बताया कि कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं भाजपा प्रवक्ता शंकरलाल धुप्पड़, विधायक कंवर सिंह यादव, राजू शर्मा, सुरेंद्र बंटी, अनिल वर्मा दिल्ली, बहादुर सिंह वर्मा मुख्य संरक्षक अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयपाल लांबा, जोगेंद्र वर्मा प्रदेश अध्यक्ष स्वर्णकार सेवा संघ हरियाणा, उपाध्यक्ष राजकुमार महम, संजय सोनी जींद सहित पूरे हरियाणा से पधारे स्वर्णकार समाज के अनेक स्वर्णकार बंधु, समाजसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed