फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Talented players will get free coaching of Kabaddi

Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगी कबड्डी की फ्री कोचिंग

Mon, 03 Feb 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Talented players will get free coaching of Kabaddi
नारनौल। प्रतिभाशाली और गरीब खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नीरपुर स्थित खेल अकादमी कबड्डी खिलाड़ियों को निशुल्क कोचिंग और रहने-खाने की सुविधा देगी।
विज्ञापन

खिलाडियों के चयन के लिए 5 फरवरी को अकादमी में ट्रायल लिया जाएगा। संचालक यादवेन्द्र सिंह ने बताया कि अकादमी में मैट और मिट्टी दोनों प्रकार के ग्राउंड के साथ-साथ जिम व हॉस्टल की सुविधा भी है। सेना से सेवानिवृत्त और अनुभवी कोच जयपाल सिंह बच्चों को कबड्डी और प्रो-कबड्डी की तैयारी करवाते हैं। उन्होंने बताया कि तीन केटेगरी में बच्चों को प्रोत्साहन दिया जाता है। बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए सब कुछ निशुल्क है। दूसरी केटेगरी वाले बच्चों की फीस और हॉस्टल फ्री रहेगा। इसी प्रकार तीसरी केटेगरी वाले बच्चों की केवल फीस माफ रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कबड्डी के अलावा अकादमी में कुश्ती और जूडो की भी कोचिंग दी जाती है। कुश्ती के लिए भी दोनों अखाड़े मौजूद हैं। जूडो के लिए नर्सरी सरकार द्वारा चलाई जा रही है, जिसमें एनआईएस मोहित वर्मा कोच हैं और सरकार बच्चों को प्रोत्साहन राशि भी देती है। अकादमी के बच्चे पहले साल में ही राज्य स्तर पर मेडल जीत चुके हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में खेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed