फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Symbolic picketing given for the demand to start sub depots

सब डिपो शुरू कराने की मांग को लेकर दिया सांकेतिक धरना

Thu, 09 Dec 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Symbolic picketing given for the demand to start sub depots
महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सांकेतिक धरना देते सामाजिक संगठनों के लोग। संवाद - फोटो : Narnol
क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों ने महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बने सब डिपो को शुरू कराने की मांग के लिए एक दिवसीय सांकेतिक धरना देकर सरकार को चेतावनी देते हुए एक माह का समय दिया। अगर इतने दिनों में सब डिपो शुरू करने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो स्थायी रूप से धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे । दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान एवं समाजसेवी रामनिवास पाटोदा की अध्यक्षता में दिए सांकेतिक धरने में जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की गई। धरने में क्षेत्र के अनेक सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता कर रहे रामनिवास पाटोदा ने बताया कि करीब 11 माह पहले सब डिपो बनकर तैयार हुआ था, लेकिन लोक निर्माण विभाग व राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों के आपसी तालमेल के अभाव के कारण क्षेत्र के लोगों को परिवहन सेवाओं से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व 6 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से सब डिपो बनकर तैयार हुआ था। लेकिन दोनों ही विभागों में आपसी तालमेल सही नहीं होने के कारण सब डिपो शुरू नहीं हो पा रहा है। शुभारंभ का इंतजार करते-करते सब डिपो की खिड़कियों में दीमक भी लगनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

11 माह पूर्व हुआ था बनकर तैयार
वर्ष 2014 से 2016 तक दो मुख्यमंत्रियों द्वारा सब डिपो बनाने की घोषणा भी की जा चुकी है। 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्ष 2016 में वर्तमान मुख्यमंत्री ने अपनी पहली पारी में महेंद्रगढ़ रैली के दौरान इसकी घोषणा की थी। 11 माह पूर्व डिपो बनकर तैयार हो गया था। अब हाल ही में लोक निर्माण विभाग द्वारा इसे अंतिम रूप दिया गया है। डिपो शुरू होने पर करीब 60 बसों का बेड़ा भी मिलेगा जिसके कारण लंबे रूटों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण रूटों व रात के समय भी बस सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से सभी प्रकार के कार्य पूरे किए जा चुके हैं। चंडीगढ़ से राज्य परिवहन विभाग की निरीक्षण करने पहुंची टीम ने 26 बिंदुओं पर कमियां बताई थी उन्हें भी दूर कर दिया गया है। इसके अलावा जहां भी कहीं छोटी-मोटी कमियां हैं उन्हें संज्ञान में आने के बाद अति शीघ्रता से दूर किया जाएगा। अगर भवन अधिक दिन बंद रहता है तो समस्याएं आ सकती हैं। -कृष्ण कुमार, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग।

लोक निर्माण विभाग द्वारा अभी तक कंप्लीशन लेटर नहीं दिया गया है। इसके लिए विभाग के एक्सईएन से बात की जाएगी। इसके बाद उन्हें कंप्लीशन पत्र मिल जाएगा, तो विभाग के चंडीगढ़ उच्च अधिकारियों को लेटर भेजकर दोबारा निरीक्षण के लिए लिखा जाएगा। इसके उपरांत विभाग के उच्च अधिकारियों की टीम इसका निरीक्षण करेगी। सरकार व विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -नवीन कुमार भारद्वाज, जीएम, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed