फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   syl matter

एसवाईएल नहर निर्माण को लिए अटेली में 30 से जनजागरण अभियानः नरेश

Sun, 27 Dec 2020 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
syl matter
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते पूर्व विधायक नरेश यादव। - फोटो : Narnol
मंडी अटेली। हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष व पूर्व विधायक नरेश यादव ने रविवार को अटेली कस्बे में पत्रकार वार्ता की। जिसमें 30 दिसंबर को एसवाईएल नहर के निर्माण को लेकर अटेली क्षेत्र में जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद दिल्ली कूच कर नहर के निर्माण को लेकर बैठक की जाएगी। पूर्व विधायक नरेश यादव ने कहा कांग्रेस की अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी से भी अपील की वह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह से हठधर्मिता को छोड़ सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए जल्द से जल्द हरियाणा को पानी दिलवाने का प्रबंध करें ताकि इस क्षेत्र का जल समस्या दूर हो सके। साथ में यह भी कहा कि केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैया के कारण आज दक्षिणी हरियाणा अहीरवाल क्षेत्र का किसान एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहा है। हजारों फीट पानी जमीन के नीचे जा रहा है और सारे क्षेत्र को डार्क जोन घोषित किया हुआ है। जिस कारण ट्यूबवैल भी नहीं खोद सकते। इसलिए नहरी पानी ही एकमात्र समाधान है। पूर्व विधायक ने कहा कि जब तक एसवाईएल नहर का निर्माण नहीं होता तब तक इस धरती को बचाने के लिए हरियाणा में उपलब्ध नहरी पानी की मात्रा इस क्षेत्र में बढ़ाई जाए उन्होंने कहा कि हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति पिछली तीन दशकों से अहीरवाल क्षेत्र में पानी की उपलब्धता की मांग करते आ रही है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है उसी तरह एसवाईएल नहर का निर्माण शुरू कर हरियाणा को उसके हक का पानी दिलवाया जाये। पिछले दिनों हरियाणा सरकार ने नारनौल में एक जल अधिकार रैली करके हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति की मांगों पर अपनी मुहर लगा दी। उन्होंने सभी नेताओं से आह्वान किया है कि प्राथमिकता के आधार पर एसवाईएल नहर के मुद्दे को उठायें तभी हरियाणा के किसानों का भला होगा। इस मौके पर मुकेश एडवोकेट, टीलू यादव, हवा सिंह, राकेश, ओमप्रकाश यादव, कैलाश पहलवान व कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed