{"_id":"65298e765320c643e00007f9","slug":"swift-vehicle-loses-balance-due-to-animal-coming-in-front-one-dead-another-injured-narnol-news-c-196-1-nnl1004-5389-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्विफ्ट गाड़ी के सामने जानवर आने से बिगड़ा संतुलन, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्विफ्ट गाड़ी के सामने जानवर आने से बिगड़ा संतुलन, एक की मौत, दूसरा घायल
Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना स्थल पर जमा हुई लोग की भीड़।
मंडी अटेली। नेशनल हाईवे नंबर 11 पर मिर्जापुर बाछोद गांव के पास बने एक होटल के नजदीक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी के सामने बेसहारा पशु आ गया, जिसकी वजह से स्विफ्ट डिजायर गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी चालक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की शवगृह में रखा गया है। घायल महिला का इलाज नारनौल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
नारनौल के दया नगर निवासी कृष्ण कुमार अपनी पत्नी राजबाला के साथ गांव गनियार गया हुआ था। गांव गनियार जाने के बाद वे वापस नारनौल आ रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे नंबर 11 पर गांव बाछोद के पास बने एक होटल के नजदीक गाड़ी के सामने एक पशु आ गया। इस पशु को बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई। डिवाइडर से गाड़ी टकराने के बाद गाड़ी पलट गई। इस हादसे में गाड़ी चला रहे कृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजबाला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को गाड़ी से निकालकर नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजबाला को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। राजबाला के परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर वह उपचाराधीन है।