फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Superintendent of Police inspected Mahendragarh Strong Room

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस अधीक्षक ने महेंद्रगढ़ स्ट्राॅन्ग रूम का निरीक्षण किया

Wed, 08 May 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 08 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Superintendent of Police inspected Mahendragarh Strong Room
फोटो संख्या: 65 एसपी स्ट्रांग रूप का निरीक्षण करते हुए---संवाद
महेंद्रगढ़। लोकसभा चुनाव की तैयारियों और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने महेंद्रगढ़ में बने स्ट्राॅन्ग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को स्ट्रॉन्ग रूम में किसी भी बाहरी और अनाधिकृत व्यक्ति के आवागमन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरों एवं सुरक्षा गार्द का निरीक्षण किया और सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिए। स्ट्रांग रूम में ईवीएम के रख-रखाव की व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी समस्त तैयारियां समय से पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें। सुरक्षा के सभी प्वाइंटों का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed